
नई दिल्ली। कोरोना ( coronavirus ) ने चीन समेत दुनिया के आधे से ज्यादा देशों में पैर पसार चुका है। कोरोना के डर से जहां अधिकतर लोग अपने घरों कैद हो रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ट्रेवल करने से परहेज कर रहे हैं। इसी का असर भारत के ओडिशा ( Odisha ) में भी देखने को मिला।
दरअसल ओडिशा के संबलपुर में हुई शादी में मेहमानों ( Guests ) को सैनिटाइज किया गया। रिसेप्शन में एंट्री गेट के पास एक डिस्प्ले बोर्ड के साथ वॉशवेसिन तैयार कराया गया था, इसके पास साबुन और लिक्विड हैंडवॉश भी रखा गया, ताकि लोग सफाई का खास ध्यान रखें।
रिसेप्शन के लिए परिवार को इस फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन बाद में परिवार ने एहतियात के तौर पर मेहमानों के लिए सैनिटाइज करने की व्यवस्था की। इससे एक जगह ही पर कोरोनावायरस से जुड़ी सूचना के साथ लोगों को जागरूक किया गया।
कोरोना से बचाव के इंतेजाम को देख मेहमान भी काफी उत्सुक दिखें। यह बंदोबस्त नव विवाहित जोड़े और परिवार को कोरोनावायरस से बचाने जागरुकता बढ़ाने के लिए किया गया। आपको बता दें कि राज्य सरकार की ओर से कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए खास एडवाइजरी पहले ही जारी की जा चुकी है।
कोरोना एक-दूसरे के सम्पर्क में आने से तेजी से फैलता है ऐसे में शादी जैसे भीड़-भाड़ वाले समारोह में इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि किसी भी तरह के संक्रमित शख्स से दूर रहा जाए और किसी भी तरह की ऐसी लापरवाही से बचा जाए जो कई लोगों के लिए खतरा बनें।