हॉट ऑन वेब

7 साल ​तक बिना खाए-पिए मृत की तरह पानी में पड़ा रहा दुर्लभ जीव, वैज्ञानिकों ने की खोज

Salamander Creature Found : इस दुर्लभ जीव का नाम सैलामैंडर है। ये करी 100 साल तक जीवित रह सकते हैं सैलामैंडर की आंखें ज्यादा विकसित नहीं होती है, इस वजह से ये ज्यादा हिलते नहीं हैं
2 min read
Feb 11, 2020
sailamender1.jpg
Salamander Creature Found

नई दिल्ली। दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु हैं। सभी की अपनी खासियत है। तभी कई जानवर ऐसे भी हैं जो बिना खाए पिए भी कई वर्षों तक आसानी से जीवित रह सकते हैं। इन्हीं दुर्लभ जीवों में से एक है सेलमैंडर (Salamander)। पानी के अंदर मौजूद गुफाओं में रहने वाले इस क्रिएचर (Creature) की वैज्ञानिकों ने खोज की। उन्हें दक्षिण पूर्व यूरोप के देश बोस्निया और हर्जेगोविना में पानी के अंदर ये जीव मृत अवस्था में मिला। जांच में पता चला कि ये जिंदा है।

वैज्ञानिकों के अनुसार ये जीव पिछले सात साल से बिना कुछ खाए-पिए और बिना हिले एक जगह पड़ा हुआ था। इस वजह से ये मरा (Dead) हुआ लग रहा था। मगर जांच में ये जीवित पाया गया। सैलामैंडर नामक यह जीव अपना पूरा जीवन पानी के भीतर बीताता है और इसकी उम्र 100 साल की होती है। सैलामैंडर कई साल तक एक ही जगह रह सकता है। ये अपनी जगह करीब 12 साल के बाद तब ही बदलते हैं जब उसे साथी की तलाश होती है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक इस जीव की त्वचा और अविकसीत आंखे इन्हें अंधा बनाती हैं। शायद इसी वजह से यह जीव अपने जगह से हिलते (move) नहीं है। हंगेरियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के ज्यूडिट वोरोस के अनुसार भारी बारिश के कारण ये जीव बहकर गुफाओं से बाहर आने के बाद ही हम इन्हें देख पाए हैं। वरना इन्हें देखने के लिए गोताखोरी कर गुफा में जाना होता है। ये काफी गहराई में रहते हैं। वैसे तो ये ज्यादा कुछ नहीं खाते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर ये घोंघा और समुद्री कीड़े खा लेते हैं।

Published on:
11 Feb 2020 08:50 am