हॉट ऑन वेब

भारत में वैज्ञानिकों ने खोजा Coronavirus का दूसरा रूप, बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा

-Coronavirus: सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना ( Coronavirus in india ) का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है।-New Form of Coronavirus: इसी बीच अब CCMB के वैज्ञानिकों ( Scientist ) ने भारत में कोरोना के दूसरे रूप ( Form of Covid-19 ) को खोजकर चिंता और बढ़ा दी है।-वैज्ञानिकों ने इसे I/A3i नाम दिया है और दावा किया है यह तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़े पैमाने पर फैल रहा है।

2 min read
Scientists in India discovered I/A3i another form of Coronavirus
भारत में वैज्ञानिकों ने खोजा Coronavirus का दूसरा रूप, बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा

नई दिल्ली।
coronavirus देशभर में कोरोना वायरस ( COVID-19 ) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना ( Coronavirus in india ) का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। कोरोना मामलों की कुल संख्या 2 लाख को भी पार कर चुकी है। जबकि, 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,304 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, एक दिन में 260 मरीजों की जान गई है। पहली बार संक्रमण ( Coronavirus Outbreak ) के मामले 9 हजार के पार गए हैं। इसी बीच अब CCMB के वैज्ञानिकों ( Scientist ) ने भारत में कोरोना के दूसरे रूप ( Form of Covid-19 ) को खोजकर चिंता और बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है यह तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़े पैमाने पर फैल रहा है।

भारत में मिला क्लेड I/A3i
दरअसल, हैदराबाद के सेंटर फॉर सेलुलर ऐंड मॉलिक्यूलर बायॉलजी ( CCMB ) ने कोरोना वायरस के नए रूप को खोजा है, जो कोविड-19 यानी वर्तमान वायरस से अलग है। वैज्ञानिकों ने इसे I/A3i नाम दिया है और दावा किया है कि इसकी उत्पत्ति फरवरी 2020 में ट्रांसमिशन के दौरान हुई है। जिसके बाद यह भारत में फैला है। भारत के सभी जीनोम नमूनों के 41 प्रतिशत नमूनों में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं, दुनियाभर में 3.2 प्रतिशत नमूनों में यह मिला है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में फैला
वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि क्लेड I/A3i तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़े पैमाने पर फैल रहा है। बिहार, कर्नाटक, यूपी, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी इसका प्रभाव हो सकता है। CCMB ने ट्वीट कर बताया, "भारत में फैले SARS-CoV2 के जीनोम विश्लेषण के बाद एक नया पूर्वमुद्रण मिला है। यह वायरस की आबादी का एक अलग समूह, जो अब तक अप्रचलित है, जो भारत में फैल रहा है, इसे जिसे I/A3i कहा जाता है"

Updated on:
04 Jun 2020 01:33 pm
Published on:
04 Jun 2020 01:32 pm