आपने कई प्रकार के नियमों के बारे में सुना होगा। थाईलैंड के फुकेत जाने वाले पर्यटकों के लिए एक विचित्र नियम बनाया हुआ है। देश के समुद्र तट पर सेल्फी लेते हुए पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ मौत की सजा का भी सामना करना पड़ सकता है।
गर्मियों की छुट्टियों का सीजन चल रहा है। बहुत से लोग घूमने के लिए निकल चुके है और कुछ अभी भी प्लानिंग कर रहे है। आमतौर पर घूमने जाते समय लोग खूबसूरत जगहों को अपने कैमरे में कैद कर यादों में सजाना चाहते है। आज सेल्फी का जमाना है। हर जगह आपको लोग हाथ में मोबाइल पकड़कर पोज बनाते नजर आते है। आपने सुना और देखा होगा कि कई जगह फोटो लेने पर प्रतिबंध होता है। अगर आप थाईलैंड के समुद तट पर घूमने जा रहे है तो वहां पर आप फोटो क्लिक नहीं कर सकते है। यदि कोई इस नियम का उल्लघन करता है तो उसको भारी जुर्माने के साथ मौत की सजा सुनाई जा सकती है।
नियम तोड़ने पर मौत की सजा
हम बात कर रहे है थाइलैंड के फुकेट आइलैंड की। यहां पर कोई भी अपने मोबाइल फोन से या कैमरे से फोटो नहीं खिंच सकते। ऐसा करना यहां अपराध माना जाता है। यह नियम सुरक्षा कारणों से बनाया गया है। दरअसल, फुकेट आइलैंड (Phuket Island) के पास एयरपोर्ट है। यहां से फ्लाइट्स उड़ानें भरती हैं। ऐसे में सुरक्षा अधिकारी नहीं चाहते हैं कि फ्लाइट के संचालन में किसी तरह की परेशानी आए। इसलिए उन्होंने टूरिस्ट के लिए यहां सेल्फी लेने पर चेतावनी दी हुई है। फिर कोई नियम तोड़ता है तो उसको भारी जुर्माना चुकाना पड़ता है। साथ ही मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें- आदमी है या मधुमक्खी का छत्ता! शरीर पर 6.37 लाख मधुमक्खियां, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस लिए बना गया है नियम
एयरपोर्ट संचालक का मानना है कि फुकेट आइलैंड के पास विमान काफी नीचे से उड़ान भरते हैं। पायलट को जमीन पर मौजूद सभी चीजें साफ नजर आती है। ऐसे टूरिस्ट के सेल्फी लेने से उनका ध्यान भटक सकता है। जिससे चालक विमान पर अपना संतुलन खो सकता है। इससे यात्रियों सहित उनकी जान रिस्क में पड़ सकती है। इससे बचाव के लिए सेल्फी को बैन किया गया है। इसके लिए आइलैंड पर एक सुरक्षा घेरा भी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे मनहूस मोबाइल नंबर, जिसने भी खरीदा हो गई मौत