हॉट ऑन वेब

भूलकर भी Facebook पर शेयर न करें ये बातें, बिन बुलाए खतरे को ऐसे देती हैं दावत

सोशल मीडिया साइट पर आपको प्राइवेसी का विकल्प भी दिया जाता है, जिससे आप अपनी पर्सनल डिटेल्स को सार्वजनिक ना करते हुए भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन

2 min read
Jul 17, 2018
भूलकर भी Facebook पर शेयर न करें ये बातें, बिन बुलाए खतरे को ऐसे देती हैं दावत

नई दिल्ली। आए दिन हो रही घटनाएं जैसे हत्या, अपहरण, चोरी, डकैती और भी अपराधों को अंजाम देने में सोशल मीडिया भी कहीं न कहीं जिम्मेदार है। गौरतलब है कि, किसी भी सोशल मीडिया साइट पर आपको प्राइवेसी का विकल्प भी दिया जाता है, जिससे आप अपनी पर्सनल डिटेल्स को सार्वजनिक ना करते हुए भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ऐसे बहुत लोग हैं जिन्हें इसका महत्त्व नहीं पता है।

1- (जियो टैगिंग) पर्सनल लोकेशन टैग करने से बचें

ये भी पढ़ें

मात्र 6 रुपए की इस चीज ने 30 साल बाद बच्ची के बलात्कारी को पहुंचाया सलाखों के पीछे, ऐसे हुआ पूरा खुलासा

अपनी पर्सनल लोकेशन शेयर करना आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा करना स्टॉकर से लेकर चोर तक सभी को आपके बारे में जानकारी दे सकता है जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

2- (फीलिंग लोनली) स्टेट्स में न बताएं कि घर में अकेले हैं

आज के समय में सोसाइटी के गार्ड से लेकर रास्ते में मिला कोई अजनबी भी सोशल मीडिया अकाउंट में मौजूद हैं उस समय किसी के लिए ऐसा स्टेटस कसी बुरी दुर्घटना को दावत देने से कम नहीं होगा। अगर आप फेसबुक पोस्ट में 'Family out of city' या फिर 'Living Alone' ऐसे स्टेट्स डालते हैं तो अपराधियों को पता चल जाता है कि आप घर में अकेली या अकेले हैं और ऐसे में वह किसी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं।

3- (ईयर ऑफ बिर्थ) जन्मदिन की पूरी तारीख डालना पैदा कर सकता है खतरा

यूं तो फेसबुक पर अपने जन्मदिन की तारिख डालना आम बात है, लेकिन पूरी तारीख डालना सही नहीं है। वह इसलिए कि स्कैम यानि घोटाला करने वालों को आपके बारे में वो जानकारी मिल जाती है जो आधारकार्ड से लेकर बैंक अकाउंट तक सभी में इस्तेमाल की गई है मतलब आपकी डेट ऑफ बर्थ। यही वजह है कि आपको अपनी जानकारियां सोच समझकर शेयर करनी चाहिए।

4- (फेक न्यूज) न्यूज आर्टिकल या पॉलिटिकल मामला

गौरतलब है कि, पिछले कुछ साल में फेक न्यूज को लेकर दुनियाभर में बवाल मचा है। खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार फेक न्यूज शब्द का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा भी नहीं है कि फेक न्यूज जैसा शब्द सिर्फ पश्चिमी जगत के मीडिया में ही हो। भारत में भी इसका इस्तेमाल खूब धड़ल्ले से होता है। असल में फेक न्यूज एक बड़ी समस्या है। जिसके तहत किसी की छवि को धूमिल करने या अफवाह फैलाने के लिए झूठी खबर लोगों तक पहुंच जाती है।

ये भी पढ़ें

इस एक वजह के चलते डा. हाथी ने जिंदगी में नहीं की शादी, दयाशंकर की इस बात से हुआ पर्दाफाश
Published on:
17 Jul 2018 01:42 pm
Also Read
View All