उनके अनुसार, कवि कुमार आजाद काफी खुशमिजाज इंसान थे। वह सेट पर भी हमेशा हंसी-मजाक करते रहते थे। दयाशंकर ने आगे बताया कि,कवि को अपने परिवार की काफी फिक्र थी।उन्हें लेकर वह हमेशा चिंतित रहते थे।कवि अपने माता-पिता और भईया-भाभी के काफी करीब थे और उन्हीं के लिए जीते थे। शायद यही वजह है कि उन्होंने जिंदगी में शादी न करने का फैसला किया।