हॉट ऑन वेब

बाॅलीवुड की इस एक्ट्रेस को देखने पड़ रहे एेसे बुरे दिन, सड़क पर बैठकर कर रही ये काम

अकसर अपने वीडियो आैर ग्लैमरस फोटो के साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की बेहद हैरान कर देने वाली फोटो वायरल हो रही है।
less than 1 minute read
Aug 24, 2018
adha sharma
बाॅलीवुड की इस एक्ट्रेस को देखने पड़ रहे एेसे बुरे दिन, सड़क पर बैठकर कर रही ये काम

नई दिल्ली: अकसर अपने वीडियो आैर ग्लैमरस फोटो के साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की बेहद हैरान कर देने वाली फोटो वायरल हो रही है। तस्वीरों में अदा शर्मा बिखरे बाल, गंदा सा चेहरा आैर साड़ी पहने सब्जी बेचती नजर आ रही हैं। अदा शर्मा की इस तस्वीर में वह बेहद गरीब दिख रही हैं।

तस्वीरें देखकर फैन्स हो गए हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं अदा शर्मा की तस्‍वीरों को देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं। तस्वीरों में अदा को पहचानना मुश्‍क‍िल है। वो बहुत पुरानी सी साड़ी में नजर आ रही हैं और चेहरे पर परेशानी झलक रही है। दरअसल, अदा शर्मा बहुत जल्‍द एक हॉलीवुड फ‍िल्‍म में नजर आएंगी, ज‍िसके ल‍िए वो लुक टेस्‍ट दे रही हैं। लुक टेस्‍ट के ल‍िए वह सब्‍जी बेचने वाले के रूप में द‍िखाई दीं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अदा

बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने 2008 में फिल्म '1920' से डेब्यू किया था। अदा ने 'हम हैं राही कार के' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ये फिल्‍में बाॅक्स आॅफिस ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकीं। अदा, विद्युत जमवाल के साथ 'कमांडो 2' में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनके रोल को पसंद भी किया गया था। वह सोशल मीड‍िया पर काफी एक्‍ट‍िव हैं। वो अपने डांस वीड‍ियोज और हॉट फोटोज अक्‍सर इंस्‍टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अदा का ये लुक एक हॉलीवुड फिल्म के स्क्रीन टेस्ट के लिए था। इस तस्वीर में अदा को पहचानना बेहद मुश्किल है, लेकिन अदा ने ये साबित कर दिया है कि वो अपने काम को लेकर कितनी डेडीकेटेड हैं। इसी वजह से उन्होंने ये लुक बखूबी अपनाया है।

Published on:
24 Aug 2018 11:56 am