
सालों से तेल के रूप में 'जहर' का इस्तेमाल कर रहे थे आप, इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी का सनसनीखेज़ दावा
नई दिल्ली। हार्वर्ड की एक प्रोफेसर ने दावा किया है कि खाद्य तेल के रूप में नारियल का इस्तेमाल हमारे लिए बहुत घातक है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने अनोखा दावा किया है। हार्वर्ड टी एच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एपिडेमोलॉजिस्ट कैरिन माइकल्स की मानें तो नारियल तेल पूरी तरह से जहर है और इसे खाने में बिलकुल शामिल नहीं करना चाहिए। ये दावे उन्होंने एक कार्यक्रम में ‘कोकोनट ऑइल एंड अदर न्यूट्रिश्नल एरर्स’ विषय पर चर्चा के दौरान किए। कैरिन की मानें तो दुनिया की सबसे खराब खाने की चीजों में से एक है नारियल का तेल। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर कैरिन मिशेल्स हार्वर्ड के टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर और यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रेबर्ग के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंशन एंड ट्यूमर एपिडेमेलॉजी में डायरेक्टर हैं।
आपको बता दें कि, नारियल तेल में 80 प्रतिशत से अधिक सैच्युरेटेड फैट होता है। नारियल तेल को खाने में शामिल करने के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए ब्रिटिश न्यूट्रिशन फाउंडेशन ने कहा, 'नारियल तेल को खाने में इस्तेमाल करना सेहत के लिए फायदेमंद है इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।' आपको बता दें कि, जब यह खबर सोशल मीडिया के जरिए भारतीयों के सामने आई, तो उन्होंने प्रोफेसर और उनके शोध कार्य को जमकर लताड़ा। लोग बोले कि शोध पर यह महज पैसे और समय की बर्बादी है। बता दें कि आम धारणा है कि नारियल का तेल सेहत के लिए लाभदायक होता है। ये शरीर और बालों में लगाने से लेकर रसोईघर में खाना पकाने तक में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि, नारियल का तेल प्राकृतिक है और इसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं होते हैं। इसलिए, अपने कंडीशनर, ऑय क्रीम, और लोशन को साइड में रख दें, और शुद्ध नारियल का तेल त्वचा और बालों पर इस्तेमाल करते हैं।
Published on:
24 Aug 2018 11:09 am
