
इस शहर की यूनिवर्सिटी का बेतुका फरमान! ‘बिना गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के कॉलेज में दिखने पर लगेगा जुर्माना’
नई दिल्ली।सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट खूब वायरल हो रहा है। असल में इस स्क्रीनशॉट में जो लिखा ता वही इसके वायरल होने के पीछे का कारण था। इस स्क्रीनशॉट को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नाम से वायरल किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस यूनिवर्सिटी के नाम से एक अजीबो-गरीब फरमान जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि, 'बिना गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के जो भी कॉलेज में दिखेगा, उस पर कार्रवाई होगी और जुर्माना लगाया जाएगा।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फरमान को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हवाले से बताया जा रहा है जो की जांच के बाद फर्ज़ी निकला। बता दें कि इस वायरल हो रहा यह लेटर जब यूनिवर्सिटी के प्रबंधन के पास पहुंचा तब उन्हें इस बात का पता चला। इसके बाद प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि यह स्क्रीनशॉट सही नहीं है और कोई यूनिवर्सिटी का नाम खराब करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहा है।
ये सब लिखा था लेटर में...
जानकारी के लिए बता दें कि, कॉलेज के नाम पर यह फर्जी नोटिस जब लोगों के पास पहुंचा, तो हर कोई हैरान रह गया। यूनिवर्सिटी कैंपस में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को जरूरी बताने वाले अनोखे नियम की बात कही। नोटिस में लिखा था, "13 अगस्त के बाद हर किसी को गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाना जरूरी होगा। अगर ऐसा न हुआ तो छात्र-छात्राओं को सस्पेंड किया जा सकता है और उनपर 1000 रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।" एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसमें लिखा था कि, एक छात्र एक ही गर्लफ्रेंड रख सकेगा। प्रबंधन तक बात पहुंचने के बाद इसके पीछे के शख्स के बारे में खोजबीन शुरू की गई। इन सब के पीछे कंप्यूटर सांइस विषय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई (प्रथम वर्ष) कर रहा एक छात्र था। जिसे यह हरकत करने के बाद यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया।
Published on:
23 Aug 2018 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
