नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया अपनी बात रखने का सबसे ताकतवर ज़रिया बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग अगल फालतू समय न गवांकर कुछ ज्ञानवर्धक चीज़ें देखें तो उन्हें बहुत ही फायदा होगा। आज के समय में सोशल मीडिया लगभग हर वर्ग इस्तेमाल करता है चाहें वह बच्चा हो, बूढ़ा हो या जवान और लगभग हर तबके के लोग सोशल मीडिया जैसे शब्द से बखूबी वखिफ हैं। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री क्यों पीछे रहें उन्हें भी सोशल मीडिया की ताकत का अंदाज़ा है इसीलिए वे सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव नज़र आते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देख कोई भी एक अच्छी सीख ले सकता है। PIB यानि प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।