
नई दिल्ली। पाकिस्तान जाकर वहां के सेनाध्यक्ष को गले लगाने के बाद बुरी तरह से फंसे सिद्धू को पूरे देश की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष से गले मिलने के बाद मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की काफी आलोचना की थी। पूरे मामले में चौतरफा घिरने के बाद सिद्धू के बचाव में एक ऐसी महिला आ गई हैं, जिन्होंने सीएम अमरिंदर सिंह पर सीधा हमला कर दिया है। जी हां, जानी-मानी लेखिका शोभा डे ने सिद्धू का बचाव करते हुए अरूसा आलम को एक बार फिर से सुर्खियों में ले आई हैं। इस बार अरूसा आलम को सुर्खियों में लाने की वजह कोई और नहीं बल्कि पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू हैं।
बता दें कि अरूसा आलम पाकिस्तानी रक्षा पत्रकार हैं, वे अकलीम अख्तर की बेटी हैं। अकलीम अख्तर को पाकिस्तान में ‘रानी जनरल’ के नाम से जाना जाता है। अकलीम पाकिस्तान की जानी-मानी समाजसेविका थीं। 1970 का दशक था, जब पाकिस्तान की राजनीति में अकलीम का अपना रुतबा हुआ करता था। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, अरूसा से पहली बार साल 2004 में मिले थे। उस दौरान अमरिंदर पाकिस्तान के दौरे पर गए हुए थे। पंजाब में अरूसा आलम को एक विशेष तौर पर पहचान मिली हुई है। पंजाब में अरूसा को अमरिंदर सिंह की बेहद ही खास और घनिष्ठ मित्र के तौर पर जाना जाता है। बताते चलें कि अरूसा पंजाब में अमरिंदर सिंह के सरकारी आवास में उन्हीं के साथ ही रहती हैं। अरूसा आलम शादीशुदा हैं और दो बेटों की मां भी है। लेकिन फिर भी वे पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ ही रहती हैं।
लेकिन पाक सेनाध्यक्ष से गले मिलने के बाद सिद्धू की आलोचना करने वाले सीएम अमरिंदर सिंह अब खुद अपने मामले में फंस गए हैं। देश की जानी-मानी लेखक शोभा डे ने तो अरूसा के बारे में कहा था कि वे पंजाब के सीएम के साथ एक लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। बताते चलें कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में अरूसा आलम नज़र आई थीं। इसके अलावा उन्हें अमरिंदर के साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार देखा जा चुका है।
Updated on:
23 Aug 2018 04:09 pm
Published on:
23 Aug 2018 04:06 pm
