हॉट ऑन वेब

स्केटबोर्ड पर स्टंट करना पड़ा शख्स को भारी, हुआ चारों खाने चित्त, देखें वीडियो

Stunt On Skateboard Goes Wrong: दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंट करना अच्छा लगता है। पर कई बार स्टंट करने के चक्कर में इन्हें ऐसा सबक मिलता है जिसे भूलना भी इनके लिए बहुत मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो स्केटबोर्ड पर स्टंट कर रहा था।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2023, 3:49 PM IST
stunt_on_skate_board.jpg
Stunt on skateboard

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं और उन्हें अलग-अलग तरह के शौक होते हैं। इन्हीं शौकों में से एक है स्टंट करना। लोग अलग-अलग तरह से स्टंट करते हैं। कई स्टंट्स तो काफी खतरनाक होते हैं पर फिर भी लोग उन्हें करते हैं। कई लोग स्केटबोर्ड पर स्टंट करते हैं। पर कई बार सब कुछ वैसा नहीं होता जैसा प्लान किया होता है। ऐसे में स्टंट करना कई बार इन्हें भारी पड़ जाता है और ऐसा सबक मिलता है जिन्हें भूलना काफी मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो स्केटबोर्ड पर जंपिंग स्टंट कर रहा था।


स्केटबोर्ड चलाते हुए की जंप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स को स्केटबोर्ड पर स्टंट करते दिखाया गया है। वीडियो में एक चढ़ाई का रैंप दिखाई दे रहा है और एक शख्स स्केटबोर्ड चलाते हुए आता है और रैंप से स्केटबोर्ड पर अपने पैर टिकाए हुए ही जंप कर देता है।

हुआ चारों खाने चित्त

रैंप से स्केटबोर्ड जंप कराते समय शख्स ने सोचा होगा कि वह इस स्टंट को करके बहुत ही कूल लगेगा। पर उसका प्लान काम नहीं आया और उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद उसने सोचा भी नहीं होगा। जंप करने के बाद स्केटबोर्ड समेत शख्स हवा में आगे बढ़ते हुए सीमेंट से बनने एक स्पीडब्रेकर जैसे दिखने वाले कर्व के ऊपर लैंड करता है। इससे स्केटबोर्ड के दो टुकड़े हो जाते हैं और उस पर सवार शख्स सीधा ज़मीन पर गिरता है और चारों खाने चित्त हो जाता है।

शख्स को अपने स्टंट के बिगड़ने पर अफसोस ज़रूर हुआ होगा, पर अफसोस के बावजूद शख्स इस हादसे को कभी भूल नहीं सकेगा।

Published on: