जयपुरPublished: May 31, 2023 02:39:42 pm
Tanay Mishra
Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों को अक्सर ही हम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते देखते हैं। अपनी पहेली की वजह से इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूज़न की तस्वीरों को देखकर दिमाग चकराता है, पर इनकी पहेली सॉल्व करना मज़ेदार भी होता है। साथ ही इन्हें सॉल्व करने से दिमागी कसरत भी हो जाती है। आइए इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर नज़र डालते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आंखों का धोखा। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई बार कुछ वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें ट्रेंड करती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़ेदार होने के साथ ही दिमागी कसरत भी करा देता है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको एक तस्वीर में छिपे हुए एक सांप को ढूंढ़ना है।