हॉट ऑन वेब

आधी रात में अचानक महिला के शरीर से लिपट गया ‘वो’, आने लगी अजीबोगरीब आवाजें आैर फिर…

बिहार के मुंगेर जिले में रहने वाली एक महिला की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब आधी रात में अचानक एक नाग उसके पैर से लिपट गया।
2 min read
Aug 22, 2018
omg
आधी रात में अचानक महिला के शरीर से लिपट गया 'वो', आने लगी अजीबोगरीब आवाजें आैर फिर...

नई दिल्ली: बिहार के मुंगेर जिले में रहने वाली एक महिला की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब आधी रात में अचानक एक नाग उसके पैर से लिपट गया। अजीबोगरीब आवाजें सुनकर जब महिला की नींद टूटी तो नजारा देखकर रुह कांप गई। डर और दहशत की वजह से महिला की आवाज नहीं निकल रही थी।

पढ़ें महिला ने क्या किया...

मामला मुंगेर के इटहरी पंचायत के कल्याणटोला गांव का है। यहां मनोज मंडल की पत्नी पुतुल देवी की जान डेढ़ घंटे तक आफत में रही। रात में सोते हुए एक सांप उसके बाएं पैर में लिपट गया और जब उसकी आंख खुली तो उसके होश उड़ गए। सांप उसके पैर पर डेढ़ घंटे तक फन फैला कर बैठा रहा। इस दौरान परिजन और आसपास के लोग पहुंचे और भगवान का नाम जपने लगे। बाद में सांप खुद बिना कोई नुकसान पहुंचाए चला गया।

रात में तीन बजे हुआ एहसास


महिला ने बताया कि वह घर में ही जमीन पर सोयी हुई थी। उसके पैर मच्छरदानी के बाहर थे। रात में करीब 3 बजे उसे एहसास हुआ कि उसके पैर में कुछ रेंग रहा है। जब उसने उठ कर देखा तो सांप पैर में लिपटा हुआ था और फन फैलाए हुए था।

महिला ने जोड़े सांप के सामने हाथ, जपने लगी भगवान का नाम

महिला ने सांप के सामने हाथ जोड़ लिए और भगवान का नाम जपने लगी। छत पर सो रहे महिला के बेटे ने पिता को इसके बारे में बताया। कुछ देर बाद बेटा जब रूम में गया तो देखा कि सांप मां के सामने है। उसने बाहर आकर गांव के लोगों को इसके बारे में बताया। कुछ ही मिनटों में गांव के लोग जुट गए। करीब डेढ़ घंटे बाद सांप ने महिला को छोड़ दिया और चला गया। गांव के लोगों ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

Published on:
22 Aug 2018 05:23 pm