8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंगेतर को शर्मीली समझने की गलती कर रहा था लड़का, उसने रात में बुलाकर दे दी ये चीज, आैर फिर…

लड़की ने अपने मंगेतर को सिर्फ इसलिए जहर देकर मार दिया, क्योंकि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Aug 22, 2018

omg

मंगेतर को शर्मीली समझने की गलती कर रहा था लड़का, उसने रात में बुलाकर दे दी ये चीज, आैर फिर...

नई दिल्ली: मुंबई में भिवंडी की रहने वाली एक लड़की की शादी परिवार की रजामंदी से एक लड़के से तय हो गई थी। एक ऐसे लड़के से जिसे वह काफी समय से जानती थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन अब उसने लड़के से बात करनी बंद कर दी थी। लड़के और उसके परिवारवालों को लगा कि शायद वह शर्म की वजह से बात नहीं कर रही है। लड़के को भी लगने लगा कि वह शर्मीली है। फिर अचानक उसने ऐसा कांड कर दिया कि घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

अब जान लिजिए शर्मीली लड़की का कांड...

भिवंडी भोइवाड़ा पुलिस के मुताबिक, समरीन अंसारी ने अपने 25 वर्षीय मंगेतर अकरम अंसारी को चाकलेट में चूहे मारने वाला जहर मिलाकर खिला दी, जिससे उसकी जान चली गई। उसने अकरम की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उससे शादी नहीं कर चाहती थी।

मई महीने में हुइर् थी दोनों की सगाई, दिसंबर में होनी थी शादी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समरीन और अकरम का परिवार एक-दूसरे को काफी पहले से जानता था। उन्होंने इस जान—पहचान को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला लिया और मई में दोनों की सगाई कर दी। दिसंबर में दोनों की शादी होनी थी।

अकरम के घरवालों को लगा शर्मीली है बहू

अकरम के घरवालों की मानें तो समरीन कभी भी अकरम या उसके परिवार से बात नहीं करती थी। उन्हें लगा कि वह शर्मीली है और शर्म की वजह से बात नहीं करती है। 8 अगस्त को समरीन ने अकरम को अपने घर अकेले में मिलने बुलाया।

चाॅकलेट में मिलाकर दे दिया जहर


समरीन ने अकरम को एक चॉकलेट खाने के लिए दी, जिसे खाने के बाद दोनों अपने—अपने घर चले गए। घर पहुंचते ही अकरम की हालत बिगड़ने लगी, वह उल्टी करने लगा। घरवालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, 16 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।