मारिया ब्रायंस ( Maria Branyas ) न सिर्फ स्पेन बल्कि वो दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला बन गई हैं। जिन्होंने इस उम्र में कोरोना का हराया है।
नई दिल्ली। स्पेन ( Spain ) की सबसे बुजुर्ग महिला ने कोविड 19 को शिकस्त देकर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर ली है। मारिया ब्रायंस ( Maria Branyas ) कोविड 19 को हराने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला भी बन गईं। ब्रायंस को जब अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो पूरे स्टॉफ ने उन्हें तालियां बजा कर विदाई दी।
इस बात से तो आप सभी बहुत अच्छे से वाकिफ होंगे कि कोरोना होने का खतरा सबसे ज्यादा बुजुर्गों को रहता है। इसके साथ ही उम्रदराज़ लोगों के ठीक होने की संभावना भी बेहद कम होती है। इसके बावजूद भी कोरोनावायरस ( coronavirus ) को मात देने वाली मारिया ब्रायंस न सिर्फ स्पेन बल्कि वो दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला बन गई हैं।
स्पेन ( Spain ) के ग्रुप ने मारिया ब्रायंस को इस खतरनाक वायरस पर विजय हासिल करने वाली अब तक की सबसे उम्रदराज़ महिला बताया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मारिया ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब ठीक है। हालांकि अभी भी उनके शरीर में हल्का दर्द रहता है।
मारिया ने अपने ठीक होने पर नर्सिंग स्टॉफ ( Nursing Staff ) को खास शुक्रिया कहा। मारिया ब्रायंस का जन्म 1907 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। मारिया इससे पहले साल 1918 में स्पेनिश फ्लू को भी मात दे चुकी है। मारिया से पहले स्पेन की ही ऐना डेल वैले कोरोना को मात देने वाली सबसे उम्रदराज़ महिला बनी थीं।
एना डेल वैले 106 साल की हैं और वो स्पेनिश फ्लू ( Spanish Flu ) से उबरने में कामयाब रही थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि तकरीबन 27 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं।