हॉट ऑन वेब

केयर होम्स में लावारिश पड़ी थी लाशें, सेना ने निकाला

स्पेन ( Spain ) में सेना को इस बात का जिम्‍मा सौंपा गया है कि वह घरों में लावारिश पड़ी लाशों का पता लगाए।

2 min read
Mar 24, 2020
Spanish Army

नई दिल्ली। स्‍पेन ( Spain ) में भी कोरोना वायरस ( coronavirus ) का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना की वजह से स्‍पेन में अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 35 हजार लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को ही इस बीमारी से स्पेन में तकरीबन 462 लोगों की मौत हो गई।

कई घरों में लाशें पड़ी हुई सड़ रही हैं और उन्‍हें हटाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। यहां के हालत अब इतने खराब हो चुके है कि कई गंभीर रूप से बीमार बुजुर्गों को लावारिश छोड़ दिया गया है। चीन और इटली के बाद स्‍पेन में कोरोना तेजी से पैर पसारे है।

बुजुर्गों की हत्‍या का शक

स्‍पेन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख सेना को यह जिम्‍मेदारी सौंपी गई है कि वह केयर होम्‍स को वायरस मुक्‍त करे ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकें। सेना को इस बात का भी जिम्‍मा दिया गया है कि वह घरों में लावारिश पड़ी लाशों का पता लगाए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ घरों में कई दिनों से लाशें पड़ी हुई हैं लेकिन डर से घर में रह रहे परिवार के सदस्‍य उन्‍हें उठाने की हिम्‍मत भी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए यह काम सेना को सौंपा गया है। इसी के साथ इस बात की भी जांच हो रही है कि कहीं उनकी हत्‍या तो नहीं की गई।

बुजुर्गों को लावारिश छोड़ रहे है घरवाले

सेना उन केयर होम्‍स की जांच कर रही है जहां पर बुजुर्ग रह रहे थे। एक केयर होम्‍स की जांच की गई जहां पर 17 लोगों की मौत हो गई थी। स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बताया कि अल्‍कॉय में 21 लोग मारे गए हैं। यह अभी तक नहीं बताया गया है कि किन जगहों पर शवों को 'लावारिश' छोड़ा गया। स्‍पेन की रक्षामंत्री ने बताया कि सेना की जांच के दौरान कई ऐसे बीमार बुजुर्ग मिले जो जिंदा थे लेकिन उन्‍हें उनके बिस्‍तर पर ही 'लावारिश' छोड़ दिया गया था।

20 फीसदी ओल्ड केयर होम्‍स में फैला कोरोना वायरस

रक्षा मंत्री ने कहा कि पेंशनर्स का इन केयर होम्‍स में ठीक से ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी। राजधानी मैड्रिड के कई नेताओं ने स्‍वीकार किया है कि 20 प्रतिशत बुजुर्ग केयर होम्‍स में कोरोना वायरस फैला है।

Published on:
24 Mar 2020 05:07 pm
Also Read
View All