हॉट ऑन वेब

आखिर क्यों इस शख्स को पकड़कर रो रहे हैं ये बच्चे, सच्चाई जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू!

सोशल मीडिया पर रोते हुए बच्चों द्रवारा एक शख्स को पकड़े हुए वायरल फोटो का आखिर क्या है सच?

2 min read
Jun 22, 2018
आखिर क्यों इस शख्स को पकड़कर रो रहे हैं ये बच्चे, सच्चाई जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू!

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बच्चों द्रवारा एक शख्स को पकड़े हुए फोटो वायरल हो रही है। शख्स तो रो ही रहा है, साथ ही स्कूली ड्रेस में उसे पकड़े हुए बच्चे भी रोते हुए नजर आ रहे हैं। मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि ये फोटो तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले की है और जो शख्स स्कूली बच्चों से घिरा है वह अंग्रेजी का टीचर 'भगवान' है। आइए अब जान लेते हैं आखिर मामला है क्या।

'भगवान' का हो गया था ट्रांसफर

ये भी पढ़ें

OMG! इस टेबल की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानें क्या है खासियत


दरअसल, 28 साल के इंग्लिश टीचर 'भगवान' का कुछ दिन पहले सरकारी हाईस्कूल से ट्रांसफर कर दिया गया था। इसकी जानकारी स्कूल के बच्चों को लग गई। जब 'भगवान' स्कूल के बारह निकलकर जाने लगे तभी सभी बच्चों ने पहुंचकर उन्हें घेर लिया और रोते हुए उनसे न जाने की गुहार लगाने लगे। यही नहीं जब बच्चों को लगा कि इससे काम नहीं चलेगा तो वह धरने पर बैठ गए और टीचर के न रहने पर स्कूल न आने की बात कहने लगे। छात्रों का कहना था कि वह स्कूल के सबसे सपोर्टिव हैं।


छात्रों की पहल का क्या हुआ असर?

छात्रों का इस तरह से टीचर को रोकने की बात का असर ये हुआ कि सरकार ने 10 दिन के लिए 'भगवान' का ट्रांसफर रोक दिया। जानकारी के मुताबिक, सरकार इस दौरान ये तय करेगी कि टीचर का ट्रांसफर रुकेगा या नहीं।

2014 में अपाॅइंट हुए थे 'भगवान'


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भगवान' 2014 में सरकारी हाईस्कूल में अपॉइंट हुए थे। वह क्लास छह से लेकर 10 वीं तक के बच्चों को इंग्लिश पढ़ाते हैं। बच्चों के यूं रोकने पर उन्होंने उनसे कहा कि वह कुछ दिन में वापस आ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

बता दें, स्टूडेंट्स का टीचर के प्रति एेसा लगाव कम ही देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो अपने आप में ये बताने के लिए काफी है कि बच्चे किस कदर अपने टीचर का सम्मान करते हैं आैर उन्हें रोकने के लिए कितना परेशान हैं।

ये भी पढ़ें

मांगा न्याय तो कर दी थप्पड़ों की बरसात, ऐसे हैं यह दरोगा जी-देखें वीडियो
Published on:
22 Jun 2018 04:46 pm
Also Read
View All