Motorcycle Stunt Goes Wrong: दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंट करना बहुत अच्छा लगता है। पर कई बार उनका स्टंट फेल हो जाता है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक ऐसे शख्स के साथ जो मोटरसाइकिल पर स्टंटबाजी कर रहा था।
दुनिया में लोग अलग-अलग तरह के शौक रखते हैं। इनमें से स्टंट करना भी एक शौक है। दुनिया में कई लोगों को स्टंट करना काफी पसंद होता है। कई स्टंट तो काफी खतरनाक होते हैं पर फिर भी कई लोग उन्हें करते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही लोगों के स्टंट के वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं जिनमें लोगों के स्टंट फेल हो जाते हैं। इसी तरह का एक और वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें एक शख्स सड़क पर मोटरसाइकिल पर स्टंटबाजी करता है पर उसका स्टंट फेल हो जाता है और उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते हुए उठाया आगे का टायर
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते हुए अचानक से व्हीली कर देता है। यानी कि अपनी मोटरसाइकिल का आगे वाला टायर उठाकर उसे सिर्फ पीछे वाले टायर पर चलाता है।
धड़ाम से गिरा राइडर
शख्स, जो मोटरसाइकिल राइडर होता है, आगे वाला टायर उठाकर मोटरसाइकिल चलाने की कोशिश करता है, पर ज़्यादा देर ऐसा कर नहीं पाता। व्हीली करते हुए मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर जाती है जिससे राइडर भी धड़ाम से गिर जाता है। मोटरसाइकिल काफी स्पीड में होती है जिससे वो और राइडर दोनों कुछ दूर तक आगे घिसते हुए जाते हैं।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।