30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयरिश शेफ एलन फिशर का कमाल, बनाए दो नए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Two New Guinness World Records: एक आयरिश शेफ ने हाल ही में कमाल कर दिखाया है। जापान में काम करने वाले आयरिश शेफ ने 2 नए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Nov 2023, 1:55 PM IST

chef_alan_fisher.jpg

Alan Fisher

दुनिया में लोग अलग-अलग काम करते हुए रिकॉर्ड बनाते हैं। कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे होते हैं जो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज हो जाते हैं। समय-समय पर लोग अपना नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराते हैं। लोग ऐसा नए रिकॉर्ड्स बनाकर या पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़कर करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में आयरलैंड (Ireland) के एक शेफ ने कर दिखाया है। इस आयरिश शेफ का नाम एलन फिशर (Alan Fisher) है और एलन जापान (Japan) के मात्सुए (Matsue) शहर में अपना रेस्टोरेंट चलाता है जिसका नाम क्योजिन स्टूहाउस (Kyojin Stewhouse) है। हाल ही में एलन ने अपने नाम दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स कर लिए हैं।


पहला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड: सबसे लंबे समय तक कुकिंग

एलन ने कुछ दिन पहले ही अपना पहला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एलन ने अपने रेस्टोरेंट में अकेले लगातार 119 घंटे और 57 मिनट तक कुकिंग करते हुए नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। ऐसा करते हुए एलन ने नाइजीरिया (Nigeria) की शेफ हिल्डा बेसी (Hilda baci) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने इसी साल लगातार 93 घंटे और 11 घंटे तक कुकिंग करते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।



दूसरा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड: सबसे लंबे समय तक बेकिंग

एलन ने पहला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद एक दिन का ब्रेक लेते हुए दूसरे दिन एक और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। एलन ने अकेले लगातार 47 घंटे और 21 मिनट तक बेकिंग करते हुए नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। ऐसा करते हुए एलन ने अमेरिका (United States Of America) की बेकर वेंडी सैंडनर (Wendy Sandner) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने लगातार 31 घंटे और 16 मिनट तक बेकिंग करते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।


यह भी पढ़ें- कनाडा के माइक जैक ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 मिनट 49.20 सेकंड्स में खाई 50 सबसे तीखी मिर्चें