
दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करना और उनका ध्यान अपनी तरफ खींचना बहुत ही अच्छा लगता है। ऐसा करने के लिए ये लोग कई तरह के स्टंट्स भी करते हैं। कई स्टंट्स तो काफी खतरनाक होते हैं पर फिर भी लोग उन्हें करते हैं जिससे दूसरे लोगों पर अपना रौब जमा सके। पर कई बार सब कुछ वैसा नहीं होता जैसा प्लान किया होता है। ऐसे में लोगों को प्रभावित करने और उनका ध्यान खींचने के चक्कर में कुछ ऐसा होता है कि इन लोगों को काफी भारी पड़ता है और ये लोग मज़ाक का पात्र बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो बीच सड़क पर अपनी बाइक पर स्टंटबाजी कर रहा था।
बीच सड़क बाइक पर स्टंटबाजी
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स बीच सड़क पर अपनी बाइक स्टंटबाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह शख्स सड़क पर अपनी बाइक पर व्हीली (बाइक का आगे वाला पहिया हवा में उठाना) करता हुआ दिखाई दे रहा है जिससे आस-पास के लोग उससे प्रभावित हो सके। यह शख्स बाइक पर व्हीली करता हुआ बाइक चला रहा है जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है।
कुछ ही देर में हुआ चारों खाने चित्त
सड़क के बीचोंबीच स्टंटबाजी कर रहे शख्स के साथ थोड़ी ही देर में कुछ ऐसा होता है कि वह चारों खाने चित्त हो जाता है। दरअसल सड़क के बीच में स्टंटबाजी करते हुए शख्स अपनी बाइक का आगे वाला पहिया हवा में उठाकर बाइक चला रहा होता है। ऐसे में उसे आगे चल रही बाइक नज़र नहीं आती और वह उससे टकरा जाता है। इससे स्टंटबाजी कर रहा शख्स बाइक समेत आगे वाली बाइक के ऊपर से उछल कर उसके आगे सड़क पर गिरता है और चारों खाने चित्त हो जाता है। लोगों को प्रभावित करने के चक्कर में स्टंटबाजी कर रहा शख्स मजाक का पात्र बन जाता है और सड़क पर जोर से गिरने की वजह से उसे चोट भी लगती है।