
Little girl shows amazing football skills
बड़े लोग अक्सर ही छोटे बच्चों को हल्के में ले लेते हैं। इसकी वजह होती है बड़े लोगों का छोटे बच्चों के प्रति कम विश्वास। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि छोटे बच्चे किसी काम को बड़े लोगों के मुकाबले बेहतर नहीं कर सकते। पर कई बार ऐसा होता है कि छोटे बच्चे ऐसा कर दिखाते हैं जो बड़े लोग भी नहीं कर पाते और सभी को प्रभावित कर देते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें छोटे बच्चों का कमाल देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब एक छोटी सी बच्ची ने अपनी कमाल की फुटबॉल स्किल्स से सभी को प्रभावित कर दिखाया।
बड़े आदमी ने छोटी बच्ची के सामने दिखाया अपना खेलपर नहीं कर पाया गोल
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रोडसाइड एक छोटी बच्ची और एक बड़ा आदमी फुटबॉल खेल रहे हैं। इन दोनों को पास में खड़े कई लोग देख रहे हैं। पहले बड़ा आदमी अपना खेल दिखाते हुए छोटी बच्ची के सामने फुटबॉल को जिगल करते हुए गोल पोस्ट की तरफ किक मारता है। पर गोल नहीं कर पता क्योंकि बॉल नेट में नहीं जाती, बल्कि पोस्ट से टकराकर वापस आ जाती है।
छोटी बच्ची ने किया कमाल
बड़े आदमी के खेल के बाद छोटी बच्ची की बारी आती है। छोटी बच्ची फुटबॉल को आगे ले जाती है और आदमी से बचाते हुए उसके पैरों के बीच से बॉल को किक करते हुए सीधा गोल कर देती है। इससे आस-पास के लोग भी प्रभावित हो जाते हैं। वहीं जो आदमी उस छोटी बच्ची के साथ फुटबॉल खेल रहा होता है वह वहाँ से चला जाता है।
यह भी पढ़ें- वॉट्सऐप पर नौकरी देने के झांसे पर महिला ने लिया झांसेबाज को आड़े हाथ, चैट पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
वीडियो हुआ वायरल
छोटी बच्ची के बड़े आदमी के सामने गोल करने का वीडियो वायरल हो गया है। इसके ट्वीट को सिर्फ 15 घंटे में ही 10 लाख लोग देख चुके हैं और वीडियो को अब तक 8,86,100+ व्यूज़ मिल चुके हैं। साथ ही इस पर अब तक 30,500+ लाइक्स, 3,387 रीट्वीट्स, 177 कोट ट्वीट्स और 128 रिप्लाईस आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 436 लोग बुकमार्क भी कर चुके हैं। इस पर व्यूज़, लाइक्स, रीट्वीट्स, कोट ट्वीट्स, रिप्लाईस और बुकमार्क्स और भी बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें- बदमाशों को लूटपाट की कोशिश पड़ी भारी, कार सवार ने सिखाया सबक, देखें वीडियो
Published on:
9 May 2023, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.