3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों को लूटपाट की कोशिश पड़ी भारी, कार सवार ने सिखाया सबक, देखें वीडियो

Robbery Attempt Goes Wrong: सोशल मीडिया पर अक्सर ही लूटपाट के वीडियो सामने आते हैं। पर कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें लुटेरे अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाते और उन्हें उनका सबक मिल जाता है। हाल ही में इस तरह का एक और मामला देखने को मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 May 2023, 2:20 PM IST

robbery_attempt_goes_wrong.jpg

Robbery attempt goes wrong

दुनियाभर में अक्सर ही लूटपाट के मामले सामने आते रहते हैं। अलग-अलग तरीकों से लुटेरे मासूम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में आजकल लूटपाट के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। पर अब समय बदल गया है। आजकल लोगों में भी जागरूकता बढ़ गई है जिससे कई बार लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते। ऐसे में इनको अपनी हरकत का सबक भी मिल जाता है, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक और लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है जिसमें बदमाशों को कामयाबी नहीं, सबक मिलता है।


तीन कार सवार बदमाशों ने की दूसरे कार सवार को लूटने की कोशिश

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक कार दूसरी कार के आगे रुक जाती है। उसके बाद आगे वाली कार से दो बदमाश बाहर निकलते हैं। तीसरा बदमाश भी कार से बाहर निकलने की तैयारी में होता है। तीनों पीछे वाली कार सवार शख्स को लूटने के प्लान के साथ उसकी तरफ बढ़ते हैं।

बदमाशों को मिला सबक

बदमाश जैसे ही पीछे वाली कार सवार को लूटने के लिए आते हैं, उस कार में बैठा शख्स कार को तेज़ी से चला देता है और आगे वाली कार को ज़ोर से टक्कर मारता है। जिस सड़क पर ये कारें होती हैं, वो इतनी पतली होती है कि उस पर साइड बाय साइड दो कारें नहीं चल सकती। ऐसे में बदमाशों को लूटपाट के मंसूबों में कामयाबी नहं मिलती और पीछे वाली कार को चला रहा शख्स आगे वाली कार जो बदमाशों की होती है, उसे धक्का मारते हुए तेज़ी से आगे ले जाता है और आगे मेन सड़क के पास उसे छोड़ता हुआ आगे बढ़ जाता है। ऐसे में लूटपाट करने आए बदमाशों की कार को नुकसान तो पहुंचता है ही, लूटपाट की उनकी कोशिश भी सफल नहीं हो पाती।


यह भी पढ़ें- तीन तेंदुओं पर भारी पड़ा दुनिया का सबसे निडर जानवर, देखें वायरल वीडियो

वीडियो हुआ वायरल

तीन बदमाशों की लूटपाट की कोशिश कामयाब न होने और उन्हें सबक मिलने का वीडियो वायरल हो गया है। इसके ट्वीट को 18 घंटे में ही 25 लाख लोग देख चुके हैं और वीडियो को अब तक 10 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं। साथ ही इस पर अब तक 33,900+ लाइक्स, 3,019 रीट्वीट्स, 182 कोट ट्वीट्स और 372 रिप्लाईस आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 749 लोग बुकमार्क भी कर चुके हैं। इस पर लाइक्स, रीट्वीट्स, कोट ट्वीट्स, रिप्लाईस और बुकमार्क्स और भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर को छूते ही हुआ ब्लास्ट और शख्स के कपड़ों में लगी आग, फिर भी बची जान, देखें वीडियो