भारत में पहला Metaverse वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया. तमिलनाडु के दिनेश एसपी और जगानंदिनी ने शिवलिंगपुरम में शादी की। फिर रिसेप्शन पार्टी को वर्चुअल दुनिया यानी Metaverse में आयोजित किया। इसे एशिया का पहला मेटावर्स वेडिंग रिसेप्शन बताया जा रहा है।
भारत के तमिलनाडु में रहने वाले एक कपल ने एशिया का पहला मैटेवर्स वेडिंग रिसेप्शन किया है। मैटेवर्स के इस आयोजन में दिनेश क्षत्रिय और उनकी मंगेतर जनगनंदिनी रामास्वामी ने 6 फरवरी को अपनी हगवार्ड थीम की मैटेवर्स में वेडिंग रिसेप्शन किया। घोषणा के बाद, एनएफटी इकोसिस्टम टेक्नोलॉजी फ्रेमवर्क, गार्जियनलिंक.आईओ ने पहली बार मेटावर्स वेडिंग एनएफटी संग्रह लॉन्च किया।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिनेश के ससुर रामास्वामी का पिछले साल निधन हो गया था। इसके बाद दिनेश ने अपनी पत्नी को अपने पिता का एक ‘अवतार’ उपहार देने का विचार किया। ताकि रामास्वामी मेटावर्स पर जोड़े को आशीर्वाद दे सकें।
इस कार्यक्रम में इतना ही नहीं बल्कि मेटावर्स के माध्यम से एक संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था जिस से कोई कमी न रह जाए। बताया जा रहा है कि इस रिसेप्शन में शामिल हुए लोगों के लिए घर पर ही खाना पहुंचाया गया। इवेंट को क्रिप्टो एक्सचेंज, कॉइनस्विच कुबेर और टेक्नोलॉजी कंपनी टार्डिवर्स की मदद से पूरा किया गया।
अगर मेटावर्स को देखें तो यह एक तरह की दुनिया है जो असल में नहीं है लेकिन ऑनलाइन इंटरनेट पर जरूर मौजूद है। सच कहें तो वास्तव में इंटरनेट का भविष्य यही है। इस दुनिया में लोग हर वह काम कर सकते हैं जो वह असल जिंदगी में करते हैं जैसे, यहां लोग वर्चुअल वर्ल्ड में खेल सकते हैं। इधर-उधर घूम सकते हैं या काम कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आपस में बातचीत भी कर सकते हैं।