Taylor Swift's Cat Olivia Benson: सेलेब्स खुद तो दुनियाभर में पॉपुलर होते ही हैं, उनके पालतू जानवरों की भी अलग ही पॉपुलैरिटी होती है। कुछ पालतू जानवर तो इतने पॉपुलर होते हैं कि उनकी शानदार कमाई भी होती है। इनमें सिंगर टेलर स्विफ्ट की पालतू बिल्ली ओलिविया बेन्सन भी शामिल है।
सेलेब्स की लाइफस्टाइल और कमाई के चर्चे दुनियाभर में होते हैं। और खासकर ग्लोबल सेलेब्स के। इनके दुनियाभर में बड़ी तादाद में फैंस होते हैं। ऐसे में इन सेलेब्स से जुड़े लोग यहाँ तक कि उनके पालतू जानवरों की भी लाइफस्टाइल शानदार होती है। इन सेलेब्स के पालतू जानवरों को फैंस से भी प्यार मिलता है। कुछ पालतू जानवर तो इतने पॉपुलर हो जाते हैं कि उनकी कमाई भी होती है। इन्हीं में मशहूर अमरीकी सिंगर और सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) जो ग्लोबली पॉपुलर है, उनकी पालतू बिल्ली ओलिविया बेन्सन (Olivia Benson) भी शामिल है। ओलिविया की कमाई सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
कमाई में सेलेब्स को टक्कर देती है टेलर स्विफ्ट की बिल्ली
टेलर स्विफ्ट की बिल्ली ओलिविया बेन्सन कमाई के मामले में सेलेब्स को भी टक्कर देती है। हाल ही में आई रोलिंग स्टोन्स (Rolling Stones) की एक रिपोर्ट के अनुसार ओलिविया बेन्सन की कुल संपत्ति 97 मिलियन डॉलर है, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू 800 करोड़ रुपये है। कई बॉलीवुड सेलेब्स की संपत्ति भी इसके आगे कम है।
कैसे हुई ओलिविया की इतनी कमाई?
टेलर स्विफ्ट के पास उनकी पालतू बिल्ली ओलिविया 2014 से है। रोलिंग स्टोन की यह लिस्ट इस आधार पर तैयार की गई है कि पालतू जानवरों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कितनी कमाई की है। ओलिविया का खुद का कोई पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है। ऐसे में टेलर ही अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर ओलिविया की फोटोज़ पोस्ट करती है। टेलर के इंस्टाग्राम पर 239 मिलियन यानि की 23 करोड़ 90 लाख फॉलोवर्स हैं। ऐसे में ओलिविया की स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स पर उनकी होने वाली कमाई रोलिंग स्टोन्स ने ओलिविया के हिस्से में जोड़ी। इसके साथ ही टेलर ने ओलिविया के नाम से एक मर्चेंडाइस लाइन भी ओपन कर रखी है। इससे भी अच्छी कमाई होती है।
ओलिविया है दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर
रोलिंग स्टोन्स की हाल ही में बनाई गई लिस्ट में ओलिविया दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर है। ओलिविया से ऊपर इस लिस्ट में पहले नंबर पर गुंथर VI (Gunther VI) नाम का कुत्ता है। इसकी कुल संपत्ति 500 मिलियन डॉलर है, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू 4,000 करोड़ है। दूसरे नंबर पर नाला (Nala) नाम की बिल्ली है। इसकी कुल संपत्ति 100 मिलियन डॉलर है, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू 826 करोड़ है।