अंतिम संस्कार के समय खाया जाता था इंसानी माँस और दिमाग
पापुआ न्यू गिनी में फोर जनजाति (Fore Tribe) पाई जाती है। एक समय में इस जनजाति के लोगों में एक बेहद ही विचित्र प्रथा चलन में थी। इस जनजाति के लोग अंतिम संस्कार के समय एक ऐसा काम करते थे, जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। ये लोग अंतिम संस्कार के समय इंसानी माँस खाते थे। इस प्रथा के अनुसार किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार के समय एक दावत दी जाती थी। इस दावत में पुरुष मरने वाले व्यक्ति का माँस पकाकर खाते थे। वहीँ दूसरी तरफ महिलाएँ और बच्चें इस व्यक्ति का दिमाग पकाकर खाती थी।