हॉट ऑन वेब

शख्स ने नारियल के दूध से बनाई चाय, वीडियो देख लोगों ने कहा- पत्ती की जगह डाल दे चावल

सोशल मीडिया पर हर चीज बनाने के लिए रेसिपी की विधि मौजूद है। कुछ शौकिन लोग नई नई रेसिपी को आजमाते है। इनमें से कुछ ऐसे भी है जो इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल अकांउट पर शेयर भी करती है। हाल ही में एक शख्स ने चाय लाटे की रेसिपी का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2020, 2:51 PM IST
Chai Latte
Chai Latte

सोशल मीडिया पर हर खाने और पीने की चीज बनाने के लिए रेसिपी की विधि मौजूद है। कुछ शौकिन लोग नई नई रेसिपी को आजमाते है। इनमें से कुछ ऐसे भी है जो इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल अकांउट पर शेयर भी करते है। हाल ही में एक शख्स ने चाय लाटे की रेसिपी का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस बंदे ने नारियल के दूध से चाय बनाई है और इसको बनाने का तरीका भी बताया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ चाय प्रेमियों को यह रास नहीं आया। इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे है।

ऐसे तैयार की मसाले वाली चाय
इस वीडियो को ट्विटर पर मेडिकल वेबसाइट WebMD ने शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक युवक पहले पानी उबालता है और तीन टी-बैग डालता है। इसके बाद पांच कुचली हुई इलायची की फली और लौंग मिलता है। यहां तक तो सब ठीक चलता था। फिर चाय मसाला तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होती है। इस बंदे ने इसमें दालचीनी और एक बड़ी चम्मच कुटा हुआ अदरक भी डाल देता है। पानी में मसालों को उबालने लगता है और फिर उसमें नारियल का दूध और मेपल सिरप डालकर पकने के लिए छोड़ देता है।

चाय प्रेमियों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को 27 सितंबर को पोस्ट किया गया। अब तक इसको 1.6 मिलियन बार देखा जा चुका है। साथ ही हजारों लोगों ने इसको लाइक्स और 4 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स किया। इस रेसिपी वीडियो को मिली जुली प्रक्रिया मिल रही है। चाय को पसंद करने वालो को यह वीडियो अच्छा लगा रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिनको यह रेसिपी बिल्कुल पसंद नहीं आई। वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी अपनी राय दे रहे है जो इस प्रकार है- चाय बना रहे हो या बिरयान, बासमती चावल भी डाल देते, इतनी सफेद चाय कौन पीता है?, इसे चाय तो ना कहो, चाय के नाम पर कोई मजाक नहीं!, कुछ आता है नहीं तो क्या आप इस चाय को ट्राई करेंगे?

Published on: