
नई दिल्ली: गुजरात के एक स्कूल में टीचर्स की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हुई है। दोनों की करतूत सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। बताया गया है कि भामन गांव के प्राइमरी स्कूल के एक क्लास में यह वीडियो मोबाइल से बनाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया।
क्लासरूम में महिला टीचर को किस कर रहा टीचर
वीडियो के मुताबिक, क्लासरूम में मौजूद एक महिला को पुरुष टीचर किस करते हुए गले लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल में पढ़ने वाले अभिभावकों और स्थानीय लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। तालुका प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर से जिला शिक्षा अधिकारी एनजी व्यास ने जांच कर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्थानीय लोगों ने ही बनाया है। स्थानीय लोगों ने वीडियो सौंपकर शिकायत की थी।उन्होंने बताया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। विडियो में चेहरे साफ न दिखने की वजह से उनकी पहचान साबित नहीं हो सकी है।