हॉट ऑन वेब

3 महीने तक कुर्सी से बांधकर रखा, नशीली दवाएं देकर किया गंदा काम, लड़की बोली- नर्क जैसे थे वो दिन

पीड़िता ने सार्वजनिक रूप से पोस्टमैन का शुक्रिया अदा किया आैर दर्दनाक आपबीती सुनाई।

2 min read
Aug 06, 2018
3 महीने तक कुर्सी से बांधकर रखा, नशीली दवाएं देकर किया गंदा काम, लड़की बोली- नर्क जैसे थे वो दिन

नई दिल्ली: महिलाओं और मासूम बच्चियों के खिलाफ अपराध के मामले में भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देश भी पीछे नहीं हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 16 साल की लड़की के साथ तीन महीने तक बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। लड़की ने अपनी जान एक पोस्टमैन की मदद से बचाई। पीड़िता ने सार्वजनिक रूप से पोस्टमैन का शुक्रिया अदा किया आैर दर्दनाक आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसे नशीली दवाएं और ड्रग्स दिया जाता था।

नशीली दवाएं देकर किया जाता था यौन शोषण

ये भी पढ़ें

हनीमून मनाने मनाली गया था कपल, सुहागरात पर सामने आई लड़की की एेसी सच्चाई, आैर फिर…


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कैलिफोर्निया के सैकरामेंटो की है। बदमाशों के चंगुल से छूटी बच्ची ने पोस्टमैन को शुक्रिया अदा करते हुए अपने बंधक बने दिनों की कहानी शेयर की है। लड़की ने बताया कि उन्होंने मुझे एक कुर्सी से बांध दिया था। वह रोती—गिडगिड़ाती रही, लेकिन बदमाशों ने उसे नहीं छोड़ा। इस दौरान उसे नशीली दवाएं और ड्रग्स देकर उसका यौन शोषण किया जाता था।

कमरे में मौजूद कुत्ते रखते थे नजर


लड़की के मुताबिक, वह हमेशा भागने का मौका ढूंढती थी, लेकिन वहां पर बदमाशों के लोग और कुत्ते उस पर नजर रखे हुए थे। बीते 8 जून को उसने मौका देखकर किडनैपर का फोन उठा लिया और भाग खड़ी हुई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक पोस्टमैन ने उसे देखा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

दोस्त ने दिया था धोखा, कर दिया दलाल के हवाले


लड़की की मां के मुताबिक, उनकी बेटी अपने एक दोस्त के साथ चली गई थी। दोस्त ने धोखे से उसे एक दलाल को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि जहां से लड़की मिली वह एक अपराधिक गतिविधियों वाला इलाका है। बता दें, फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, लड़की अब भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाई है। वह इससे घटना से उबरने के लिए थेरेपी की मदद ले रही है।

ये भी पढ़ें

रात में आराम से सोया था शख्स, सुबह बिस्तर हटाते ही दिखी एेसी चीज कि निकल पड़ी चीख आैर…
Published on:
06 Aug 2018 06:18 pm
Also Read
View All