हॉट ऑन वेब

VIDEO : चोरी करने के बाद चोर सीसीटीवी कैमरे को देखकर करने लगा ये काम, लोग हुए हैरान

चोर चोरी करने के पहले कैमरा देखता है क्योंकि वह नहीं चाहता कि वह कैमरे में गलती से भी दिख जाए। लेकिन यहां...

2 min read
May 16, 2018
Thief caught dancing on security camera

नई दिल्ली। चोर चोरी से जाए पर सीना जोरी से ना जाए। आज के समय में चोर भी अगल तरह से सुर्खियां बटोरने में लगे हैं। ये लोग अपने चोरी करने का स्टाइल बनाने लगे हैं। चोरों के आज-कल के तरीकों को देखने पर लगता है कि भगवान ने इतना दिमाग चोरों को ही क्यों दिया है। आज के समय में पूरी दुनिया में लाखो चोरियां होती हैं साथ ही डैकेती भी। ऐसे में कभी आपने देखा है कि कोई व्यक्ति चोरी करने जाए और कैमरे को देखकर नाचने लगे..?? आपको जवाब होगा नहीं, क्योंकि हमने अक्सर ही देखा हैं कि चोर चोरी करने के पहले कैमरा देखता हैं क्योंकि वह नहीं चाहता कि वह कैमरे में गलती से भी दिख जाए। लेकिन आज हम जिस चोर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसने पहले चोरी की और उसके बाद कैमरे को देखकर नाचने लगा। यह चोरी की घटना जो हम आपको बता रहे हैं वह कैलिफोर्निया की हैं जहां पर एक चोर चोरी के लिए एक बिल्डिंग में गया और चोरी करने के लिए उसने सब जगह छान-बीन की और उसे कैमरा दिखा।

कैमरा देखते ही चोर भागा नहीं बल्कि नाचने लगा। चोर कैमरे को देखते ही बराक डांस करने लगा और उसकी इसी हरकत की वजह से वह पकड़ा गया और जेल में बंद कर दिया गया। बाद में पता चला कि चोर के पास बिल्डिंग कि डुप्लीकेट चाबियां थी और वह हमेशा ही ऐसा करता हैं। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और उसे अब सभी जगहों पर वायरल किया जा रहा हैं। चोर के डांस के इस वीडियो की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि आधुनिक युग में चोर भी अब हाईटेक हो गए हैं। वो चोरी ही क्या जो पकड़ी जाए? लेकिन आधुनिक युग के नए पहरेदार इन कमबख्त cctv कैमरों का क्या करें जो हर वक्त, हर हरकत रिकॉर्ड करते रहते हैं। इसी तरह चोरी के इस वीडियो पर इस शक्स ने चोरी का नायाब डांस देखकर लोग मजे ले रहे हैं।

Published on:
16 May 2018 03:54 pm