
नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा अंतरंग संबंध बनाते हुए नजर आ रहा है। असल में, लंदन के केटरहैम स्टेशन पर एक कपल को ट्रेन में सेक्स करते हुए पाया गया। अजीबोगरीब स्थिति तो उस समय बन गई जब ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी। जी हां, कपल को ट्रेन में सेक्स करते देख स्टेशन पर मौजूद लोग दंग रह गए। ऐसा नहीं है कि इस जोड़े को जानकारी ही नहीं थी कि उन्हें कोई देख नहीं रहा है। स्टेशन पर मौजूद तमाम लोग उस विंडो के बाहर जमावड़ा लगाकर खड़े हो गए थे, जहां से दोनों की यह हरकत साफ नजर आ रही थी, इसके बावजूद दोनों ने कोई परवाह नहीं की। बस फिर क्या था लोग उनके इस ऐक्ट की विडियो बनाने लगे।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन की खिड़की से ली गई फुटेज में देखा जा सकता है कि यह जोड़ा शारीरिक संबंध बना रहा है और विडियो बनाते हुए स्टेशन पर खड़े लोग हंसने के साथ-साथ उन्हें चीयर कर रहे हैं। विडियो में एक जगह देखा गया है कि काले रंग के बालों वाली एक महिला अपने पार्टनर के साथ सेक्स कर रही है। यही विडियो यूके में वॉट्सऐप पर भी सामने आया है। बता दें इस वीडियो को वहां हजारों बार शेयर किया जा चुका है। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस का कहना है कि, हमें इस बारे में जानकारी है कि इन दिनों ट्रेन में महिला-पुरुष के सेक्स ऐक्ट का विडियो ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक जांच चल रही है और फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां एक प्रेमी जोड़ा खुलेआम अंतरंग संबंध बनाने लगा तो वहां मौजूद लोगों में से एक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में देखा गया कि एक पुलिस वाले के पहुंचने के बाद दोनों इस तरह से लेटे हुए थे कि कुछ हुआ ही नहीं।
Published on:
16 May 2018, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.