
नई दिल्ली। आज के समय में जीन्स हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। पुरूषों से लेकर महिलाओं और बच्चों को भी जीन्स काफी पसंद है। कम्फर्टेबल और टिकाउ होने के कारण लोग इसे खास तौर पर पसंद करते हैं। डेमिन जिसे जीन्स का सबसे स्टाइलिश और बेहतर ब्रांड माना जाता हैं। डेमिन ब्रांड की जीन्स लोगों की सबसे ज्यादा पसंदीदा जीन्स रही हैं। डेनिम ने पहले तो जीन्स को फाड़कर एक नई डिजाइन तैयार की इसे डैमेज जीन्स के नाम से बुलाया जा रहा है और मार्केट में भी ये जीन्स लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई। आलम ये था कि यंगस्टर्स जीन्स खरीदकर उसे घर में ही ब्लेड से खुद फाड़कर बनाने लगे। ये कोई नै बात नहीं है जीन्स को लेकर हर बार कई सारे एक्सपेरीमेंट्स किए जाते रहे हैं। कभी कलर्स में चेंजेस लाया जाता है तो कभी लुक में बदलाव करके उसे फैशन ट्रेंड का हिस्सा बनाया जाता है।
इसके बाद मार्केट में आया रिप्ड जीन्स का फैशन। इस जीन्स में सिर्फ जीन्स के कपड़े की कतरन के अलावा आपको कुछ और नहीं मिलेगा। लेकिन फिर भी इन जीन्स की कीमत हजारों रूपए में होती थी। इससे पहले लॉस एंजिलिस के डेनिम ब्रांड के डिजाइनर कारमार डेनिम ने एक ऐसी जींस लॉन्च की है,जिसमें 95% जींस है ही नहीं।जीन्स के इस डिजाइन को एक्सट्रीम कट जीन्स का नाम दिया गया था। लेकिन इन दिनों मार्केट में जो जीन्स चल रही हैं उसे देखने के बाद तो शायद आप जीन्स पहनना ही छोड़ दे।
सही सुना... अब डेनिम ने जीन्स का एक और नया डिजाइन निकाला हैं जिसका नाम हैं लेस-अप जीन्स। इस जीन्स को देखकर आपको बिलकुल भी नहीं लगेगा की ये जीन्स हैं इसे देखकर तो ऐसा लग रहा हैं कि पैरों को किसी रस्सी से कसकर बांध दिया हो। इस जीन्स की कीमत 49 डॉलर यानी करीब 3000 रुपए से शुरू हुई है। इस नाम मात्र कपड़े वाली जीन्स को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब देखने वाली बात ये है कि आने वाले समय में लोग इसे कितना पसंद करेंगे और मार्केट में ये कब तक बना रहेगी।
Published on:
16 May 2018, 12:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.