हॉट ऑन वेब

जिन चीजों को शाकाहारी समझकर खाते थे आप, उनमें मिले हुए हैं जानवरों के अंश

हम आपको कुछ ऐसे खाद्य सामग्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कहा तो वेज जाता है लेकिन असल में नॉनवेज होते हैं।
3 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 2:05 PM IST
non veg
जिन चीजों को शाकाहारी समझकर खाते थे आप, उनमें मिले हुए हैं जानवरों के अंश

नई दिल्ली। दुनिया में लोग तरह-तरह की चीजों के शौकीन होते हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें खाने का शौक होता है। कई लोगों की रूचि मांसाहारी भोजन में होती हैं, जबकि कुछ लोगों को शाकाहारी खाना पसंद है।

वर्तमान समय में लोग बेहतर स्वास्थ्य के चलते शाकाहार को ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसे लोग जहां भी जाते हैं वेज आइटम्स ही आॅर्डर करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप जिस डिश को वेज समझकर बेहद चाव से खा रहे हैं, असल में वह नॉनवेज है।

जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य सामग्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कहा तो वेज जाता है लेकिन असल में नॉनवेज होते हैं।

इसमें सबसे पहले हम बताएंगे साबूदाने के बारे में जिसे पेड़ से निकालकर फैक्ट्री में तब तक रखा जाता है जब तक कि उसमें कीड़े नहीं लग जाते हैं। कीड़ा लगने के बाद इनकी गोलियां बनाई जाती है। अब आगे आप ही समझ लें।

शरीर को हेल्दी और स्लिम-ट्रिम रखने के लिए हम सूप को अपनी दैनिक आहार में शामिल करते हैं लेकिन बता दें जिन्हें वेज सूप पसंद है वे भी जाने-अनजाने में नॉनवेज सूप का ही सेवन करते हैं क्योंकि सूप को स्वादिष्ट बनाने के लिए जिन सॉस का इस्तेमाल किया जाता है, वे अधिकतर मछलियों से बनाई जाती हैं।

आजकल लोगों को पिज्जा काफी पसंद है। बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी पिज्जा के दीवानें हैं, लेकिन बता दें कि पिज्जा में डाला जाने वाला Cheese मांसाहारी होता है क्योंकि उसमे rennet नाम के एक पदार्थ को मिलाया जाता है जो जानवरों के मांस से बना होता है।

सुबह का ब्रेकफास्ट हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। ब्रेकफास्ट में लोग ब्रेड के साथ बटर, जैमी या जैली का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि जेली में gelatin डाला जाता है जो जानवरों के एक अंश से बनता है।

दैनिक जीवन में हम सभी के घरों में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। चीनी को बनाने के लिए बोन चक का इस्तेमाल किया जाता है जिसे जानवरो की हड्डियो से बनाया जाता है।

Published on: