नई दिल्ली। फिल्म में हीरो का शेर से भिड़ जाना, उसे हरा देना वास्तविक जिंदगी में ऐसा नहीं है, अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो जो वीडियो हम आपको दिखने जा रहे हैं उससे जरूर हो जाएगा। चलिए आप ही सोचिए अगर शेर का मुकाबला किसी भारी भरकम शक्तिशाली रेसलर से हो तो कौन जीतेगा? बता दें कि यहां महज तीन साल के शेर के सामने तीन-तीन रेसलर भी कुछ नहीं कर सके और आखिरकार उनको मुकाबला छोड़ना पड़ गया। इस मुकाबले में तीनों रेसलर को उनकी नानी याद आ गई लेकिन शेर के माथे पर एक शिकन तक नहीं आई। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है कि एक तरफ तो शेर का एक 3 साल का बच्चा और दूसरी तरफ WWE के तीन दमदार रेसलर। तीनों एक साथ मिलकर भी शेर के बच्चे को मात नहीं दे पाए लेकिन यह है सच है कि WWE के तीन रेसलरों ने शेर के बच्चे के सामने अपनी हार खुद स्वीकार की है।