हॉट ऑन वेब

कमजोर दिल वाले न देखें: कुंड में मस्ती करने गए तीन भाइयों की दर्दनाक मौत का LIVE वीडियो वायरल

मोबाइल कुंड के किनारे रखकर तीनों वीडियो बना रहे थे इसी मोबाइल में मौत का वीडियो बन गया...
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 2:03 PM IST
three men accidentally recorded themselves drowning video viral
कमजोर दिल वाले न देखें: कुंड में मस्ती करने गए तीन भाइयों की दर्दनाक मौत का LIVE वीडियो वायरल

नई दिल्ली। देवगढ़ क्षेत्र के गौरीधाम कुंड पर शाम नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों मामा-बुआ के भाई थे। इनमें से दो युवक मामा की लड़की की सगाई के कार्यक्रम में आए थे जबकि तीसरा युवक उसी लड़की का भाई था, जिसकी सगाई का समरोह था। घूमने गए युवकों की कुंड में काफी तलाश की गई जिसके बाद उनमें से एक भाई का शव रविवार रात को निकाला जा सका तो दो के शव कुंड में पानी के ऊपर मिले।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामसमंद जिले में देवगढ़ स्थित गौरीधाम कुंड पर बीते शनिवार को नहाने गए तीन युवकों की मस्ती का सफर सिर्फ 1.46 मिनट में मौत तक पहुंच गया था। मंगलवार को इस घटना के एक वीडियो में यह बात सामने आई। असल में, कुंड में नहाने से पहले युवकों ने मोबाइल कुंड के किनारे रखकर वीडियो बना रहे थे। इसी मोबाइल में मौत का वीडियो बन गया। तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। इनमें से दो अपनी ममेरी बहन की सगाई में आए थे। जबकि तीसरा उसी लड़की का भाई था।

थम नहीं रहा डूबने से मौत का सिलसिला...

एक महत्वपूर्ण बात जो गौर करने लायक है वो यह कि भारत में अप्राकृतिक मौत का दूसरा मुख्य कारण पानी में डूबना है। आंकड़ों के मुताबिक देश में 9 फीसदी मौत पानी में डूबने से होती है। साल 2010 से 2014 के दौरान राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों का पूरा विश्लेषण हमारी इंडियास्पेंड की टीम ने किया है। हमारी टीम के विश्लेषण के अनुसार हर दिन करीब 80 लोग यानि हर साल 29,000 लोगों की मौत पानी में डूबने की वजह से होती है।

डूबने की अवस्थाएं...

जानकरी के लिए बता दें, अक्सर बेहोशी के कारण पानी में तुरंत मौत हो जाती है लेकिन कभी-कभी इंसान हाथ-पैर की हरकत करने के कारण पानी की सतह पर आ जाता है और सांस लेने की कोशिश में उसके शरीर में पानी चला जाता है। उस स्थिति को डूबना कहते हैं। शरीर पानी में डूबने से उसमे पानी की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण शारीर में पानी भर जाता है और शरीर पानी में डूब जाता है, इसे ही पूरा डूबना कहा गया है। मानव शरीर का औसत घनत्व 1.08 होता है जबकि पानी का 1.01 है जिसके कारण व्यक्ति पानी में डूब जाता है।

Published on: