16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM के सुरक्षाकर्मियों ने एक पेड़ के आगे टेके घुटने, इसके सामने हाईटेक मशीनों के भी छुटे पसीने

इस सभा की तैयारी और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए इलाके में कई इंतजाम किए गए वहां पेड़ों तक को काट दिया गया लेकिन...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 26 May 2018, 9:28 AM IST

pm security officials did not dare to cut this tree

PM के सुरक्षाकर्मियों ने एक पेड़ के आगे टेके घुटने, इसके सामने हाईटेक मशीनों के भी छुटे पसीने

नई दिल्ली। भारत में मान्यता है कि पेड़ों पर भगवान वास करते हैं। इसी संदर्भ में हम आपको एक पेड़ से जुड़ी मान्यता के बारे में बताने जा रहे हैं। झारखंड के धनबाद में एक सभा होनी थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होना था। इस सभा की तैयारी और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए इलाके में कई इंतजाम किए गए। वहां पेड़ों तक को काट दिया गया। लेकिन वहां एक पलाश का ऐसा भी पेड़ था जिसे हाथ लगाने के लिए गांव वालों के साथ-साथ अधिकारी भी तैयार नहीं हुए। वहां पेड़ हटाने पहुंचे अधिकारियों के सामने ऐसी घटना हुई की वो भी सहम गए। जब इलाके में पेड़ काट रहे विभाग के लोग इस पेड़ को काटने पहुंचे तो आरा मशीन खराब हो गई। मानव जीवन के लिए सभी प्रकार के वृक्ष किसी न किसी तरह से उपयोगी और बहुमूल्य हैं लेकिन धार्मिक परंपरा में वट वृक्ष, आम वृक्ष, पलाश, पीपल, चंदन, कदली, नारियल, बेल आदि पूजनीय वृक्षों की श्रेणी में है। पीएम नरेंद्र मोदी 25 मई को धनबाद के बलियापुर में 27,212 करोड़ की छह बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लेकिन इससे पहले उनके कार्यक्रम स्थल बलियापुर में एक पेड़ से जुड़ी मान्यताओं ने खलबली मचा रखी है। दरअसल, स्थानीयों का कहना है कि अगर पेड़ को नुकसान पहुंचा, तो वो नाराज हो जाएगा, अनहोनी होगा और बलि भी देनी पड़ेगी। ऐसे में पलाश का यह पेड़ कार्यक्रम स्थल पर अफसरों को डरा रहा है। आलम यह है कि भवन अधिकारी और कर्मचारी हर दिन पेड़ के आगे सिर झुका रहे हैं।

बलि का अंधविश्वास...

बता दें कि, इसके बाद गांव वालों ने बताया कि इस पेड़ से जुड़ी एक मान्यता है। उनका कहना है कि किसी ने उसे नुकसान पहुंचाया तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो जाएगी। गांव वालों ने बताया कि हर साल वो लोग इस पेड़ पर पशु बलि देते हैं। वहां ठोल-बाजे के साथ पूजा अर्चना होती है। वहीं पचास साल पहले उस इलाके में एक पेड़ काटा गया था जो एक साल का था। जानकारी के मुताबिक, बलियापुर में पीएम के कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल बनाने के लिए कई पेड़ काटे गए। लेकिन इस पलाश के पेड़ को किसी ने छुआ तक नहीं। अनहोनी के डर से कोई भी इसके करीब जाने से कतरा रहा है। नतीजा ये हुआ कि पेड़ को सभा स्थल के अंदर ही घेर दिया गया है। पेड़ नाराज न हो जाए, इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। हकीकत जो भी हो, लेकिन फिलहाल पलाश का यह पेड़ कार्यक्रम स्थल पर कौतुहल का विषय जरूर बना हुआ है। उसे काटने के लिए पशु बलि दी गई थी और फिर वहां हवाई पट्टी बनाई गई थी। बता दें कि अब पलाश के उस पेड़ को काटने वाली मशीन खराब होने से ऐसे ही छोड़ दिया। सभा स्थल के अंदर उसके चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई और इस पेड़ को छोड़कर उसके आस पास के सभी पेड़ साफ कर दिए गए।