हॉट ऑन वेब

कोरोना की ऐसी दशहत कि लड़के ने हेयर ड्रायर से बुझाई केक की मोमबत्ती…देखें वायरल वीडियो

टिकटॉक पर कोरोनावायरस ( CoronaVirus ) के बीच एक बर्थडे सेलिब्रेशन ( Birthday Celebration ) का फनी वीडियो वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2020, 12:26 PM IST
Birthday Celebration
Birthday Celebration

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) दुनियाभर के आधे से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। चीन, इटली, स्‍पेन और ईरान जैसे देश भी कोरोना के सामने बेबस नज़र आ रहे हैं। वहीं दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी कोरोना से नहीं लड़ पा रहा है।

ऐसे में हर देश की सरकार अपने यहां के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दे रही है। अभी तक दुनिया के तमाम मेडिकल हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना का तोड़ ढूंढने में लंबा वक़्त लगेगा इसलिए इस वायरस के तेजी से बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की एकमात्र जरिया है।

कोरोना वायरस ने शादी और जन्मदिन जैसी पार्टियों को भी कैंसिल करा दिया हैं। लेकिन टिकटॉक ( TikTok ) पर कोरोनावायरस ( CoronaVirus ) के बीच एक बर्थडे सेलिब्रेशन ( Birthday Celebration ) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी अपना पेट पकड़ लेंगे।

दरअसल ट्विटर पर एक बड़ा ही मजेदार टिकटॉक वीडियो ( Tiktok Video ) को शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स केक के सामने मास्क लगाकर बैठा है। मोमबत्ती को मुंह से बुझाने की जगह वो हेयरड्रायर से मोमबत्तियों को बुझाता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया ( Social Media ) पर खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर 5 अप्रैल को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 4.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और 78 हजार बार रि-ट्वीट किया जा चुके है।

Published on: