सोशल मीडिया पर एक गूगल मैप पर सर्च की गई एक अजीब चीज की वीडियो वायरल हो रही है। ये एक सांप का कंकाल है। इसे टिकटोक पर एक यूजर ने शेयर किया था जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। जांच में जब इसकी वास्तविकता सामने आई तो सभी हैरान रह गए।
Google Map पर यदि आप ढूँढने निकलें तो आपको एक से बढ़कर एक अजीब और अद्भुत चीजें देखने को मिल जाएंगी। ये अक्सर चर्चा का विषय भी रहीं हैं। इस बार भी एक तस्वीर काफी चर्चा में हैं। इसके पीछे का कारण तस्वीर में दिखाई दे रहा 30 मीटर लंबा सांप का कंकाल। इससे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। पर जब इसके बारे में रिसर्च किया गया तो हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई।
गूगल मैप पर दिखी ये अजीब चीज
द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, @googlemapsfun नाम का एक टिकटॉक अकाउंट गूगल मैप्स को एक्सप्लोर कर रहा था। इस दौरान उसकी नजर फ्रांस के तट पर 24 मार्च को एक सांप जैसी विशालकाय चीज पर पड़ी। इस अजीब दिखने वाले कंकाल का वीडियो भी इस यूजर ने शेयर किया है।
ये कंकाल लगभग 30 मीटर का है जो अब तक पकड़े गए किसी भी सांप से काफी बड़ा है। इसको लेकर ये कहा गया है कि ये उस सांप का कंकाल है जो विलुप्त हो चुका है। ये टाइटेनोबोआ हो सकता है जो सांपों की एक प्रजाति है। इस वीडियो को लाखों लोग देख भी चुके हैं। यदि आप भी इसे देखेंगे तो ये आपको एक सांप जैसा ही लगेगा।
वास्तविकता क्या है?
जब इसकी पड़ताल हुई तो पाया गया कि ये सांप कंकाल वासत्व में एक “बड़ी, धातु की मूर्ति है। इस मूर्ति को ले सर्पेंट डी’ओशन के नाम से भी जाना जाता है। ये फ्रांस के पश्चिमी तट पर स्थित है और इसकी लंबाई करीब 425 फीट है। वाइडर फोकस नाम के एक यूजर ने भी इसपर एक ट्वीट किया है।
वर्ष 2012 में ले सर्पेंट डी’ओशन का अनावरण एस्टु एयर आर्ट एक्जीबिशन में किया गया था। इस कलाकृति को चीनी-फ्रांसीसी कलाकार हुआंग योंग पिंग ने बनाया था।