हॉट ऑन वेब

दुनिया की अनोखी घड़ी जिसमे कभी नहीं बजते 12, सदियों पुरानी कहानी से जुड़ा है ये रहस्य

आपने कई अजीबोगरीब चीजों के बारे में सुना होगा। आज आपको ऐसी अनोखी घड़ी के बारे बताने जा रहे है जिसमें कभी 12 नहीं बजती है। आप सोच रहे होंगे कि हर घड़ी में 12 बजते है तो ऐसी कौनसी घड़ी है ऐसा होता होगा। दुनिया में ऐसी एक घड़ी है जिसमें कभी 12 नहीं बजते है।

2 min read
Oct 09, 2020
Unique clock

आपने कई अजीबोगरीब चीजों के बारे में सुना होगा। आज आपको ऐसी अनोखी घड़ी के बारे बताने जा रहे है जिसमें कभी 12 नहीं बजती है। आप सोच रहे होंगे कि हर घड़ी में 12 बजते है तो ऐसी कौनसी घड़ी है ऐसा होता होगा। दुनिया में ऐसी एक घड़ी है जिसमें कभी 12 नहीं बजते है। यह अजीबोगरीब घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है। यह घड़ी शहर के टाउन स्क्वेयर पर लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही लगे हुए है। उसमें से नंबर 12 नहीं है। वैसे यहां पर और भी कई घड़ियां हैं, जिसमें 12 नहीं बजते।

यहां हर चीज में 11 नंबर नजर आती
सोलोथर्न शहर की खास बात यह है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां की जो भी चीजे हैं उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता है। ऐसा कहा जाता है कि शहर में चर्च और चैपलों की संख्या 11-11 ही है। इसके अलावा संग्रहालय, ऐतिहासिक झड़ने और टावर की यही संख्या है। सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व आपको साफ दिख जाएगा। दरअसल, यह चर्च भी 11 साल में ही बनकर तैयार हुआ था। यहां तीन सीढ़ियों का सेट है और हर सेट में 11 पंक्तियां हैं। इसके अलावा यहां 11 दरवाजे और 11 घंटियां भी हैं।

11 नंबर से खास लगाव
इस शहर में 11 नंबर से लोगों के खास लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां हर चीज में 11 नंबर नजर आता है। इस शहर के लोगों के जीवन में भी 11 नंबर का बेहद महत्व है। यहां के लोगों को 11 नंबर से इतना लगाव है कि वो अपने 11वें जन्मदिन को खास तरह से सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर दिए जाने वाले तोहफे भी 11 नंबर से ही जुड़े होते हैं।

Published on:
09 Oct 2020 03:39 pm
Also Read
View All