scriptगर्लफ्रेंड को प्रपोज : एक रात में खर्च कर डाले इतने लाख रुपए, पूरा साल रह सकता था थाईलैंड! | the man proposed to his girlfriend for 9 lakhs spent | Patrika News
हॉट ऑन वेब

गर्लफ्रेंड को प्रपोज : एक रात में खर्च कर डाले इतने लाख रुपए, पूरा साल रह सकता था थाईलैंड!

अक्सर देखा जाता है कि अपनी पार्टनर को अनोखे तरीके से प्रपोज करना चाहता है। अपने जीवन के इस लम्हा को यादगार बनाने के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक गुजर जाते है। अपनी प्रेमिका के लिए लोग दुनिया का सबसे महंगा गिफ्ट देना चाहता है।

मुंबईOct 08, 2020 / 08:45 pm

Shaitan Prajapat

girlfriend

girlfriend

अक्सर देखा जाता है कि अपनी पार्टनर को अनोखे तरीके से प्रपोज करना चाहता है। अपने जीवन के इस लम्हा को यादगार बनाने के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक गुजर जाते है। अपनी प्रेमिका के लिए लोग दुनिया का सबसे महंगा गिफ्ट देना चाहता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसके बारे में जानकर हर कोई चकित है। एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए मात्र एक रात के लिए 9 लाख रुपए खर्च कर डाले।
यह भी पढ़े :— मातम के बीच महफिल! यहां शमशान घाट पर जलती चिताओं पास पूरी रात नाचती है सेक्स वर्कर

girlfriend

फिल्मी स्टाइल में किया प्रपोज
एक रिपोर्ट के अनुसार, जोश ने अपनी गर्लफ्रेंड सारा को प्रपोज करने के लिए The Savoy होटल का सबसे महंगा कमरा किराए पर लिया। सारा का सपना था कि वह लंदन के इस होटल उनकी शादी हो। आपको बता दें कि यह लंदन के बहुत महंगे होटल्स में से एक है। जोश ने सारा को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया। इस बंदे ने अपनी प्रेमिका के लिए एक के 10,000 यूरो खर्च कर डाले यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 9 लाख रुपए होते है।

यह भी पढ़े :— नशे में टल्ली लड़की ‘वॉशिंग मशीन’ में फंसी, फायर फाइटर्स को करनी पड़ी काफी जद्दोजहद

girlfriend

लोग दे रहे है प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर हैरान है। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें ये बात समझ नहीं आई कि बंदे ने एक रात का 10,000 यूरो खर्च कर दिए जबकि वो इतने पैसों में पूरा साल थाईलैंड रह सकता था। आपका क्या कहना है भई इस इत्ते महंगे प्रपोजल के बारे में। इस प्रकार लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

Home / Hot On Web / गर्लफ्रेंड को प्रपोज : एक रात में खर्च कर डाले इतने लाख रुपए, पूरा साल रह सकता था थाईलैंड!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो