27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में टल्ली लड़की ‘वॉशिंग मशीन’ में फंसी, फायर फाइटर्स को करनी पड़ी काफी जद्दोजहद

कुछ लोग नशे में ऐसे काम को अंजाम देते है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। हाल ही में एक लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया है। इस मोहतरमा ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जमकर नशा किया। इसके बाद इसके दिमाग में पता नहीं कैसा ख्याल आया नशे में टल्ली युवती वॉशिंग मशीन में घुस गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Oct 2020, 5:53 PM IST

 drunk student

drunk student

आपने नशे में धुत इंसान को गिरते-पड़ते देखा होगा। कुछ लोग इतनी शराब पी लेते है कि वो ठीक से चल भी नहीं पाते है। वहीं कुछ लोग नशे में ऐसे काम को अंजाम देते है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। हाल ही में एक लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया है। इस मोहतरमा ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जमकर नशा किया। इसके बाद इसके दिमाग में पता नहीं कैसा ख्याल आया नशे में टल्ली युवती वॉशिंग मशीन में घुस गई। जब बाहर निकलना चाहता हो उसकी कमर का नीचे का हिस्सा मशीन में फंस गया। युवती के दोस्तों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। परेशान होकर उन्होंने फायर फाइटर्स को बुलाया। फायर फाइटर्स की मदद से इस लड़की को वॉशिंग मशीन से बाहर निकाला।

यह भी पढ़े :— इस होटल में सिर्फ शादी—शुदा जोड़ी की एंट्री, निकलते ही हो जाता है तलाक

एक रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय रोजी कोल स्टूडेंट है। वह शाम को अपने दोस्तों के साथ वाइन पी रही थी। नशे में टल्ली होने के बार उसको घर में रखी वॉशिंग मशीन में घुसने का आइडिया आया। महौल को हंसी मजाक बनाने के लिए वह मशीन में घुस गई है। जल्द ही उनको एहसास हुआ वह गलत करने जा रही हैं। इसके बाद वह बाहर निकलाना चाहा तो वह फंस गई है। उसके दोस्तों ने भी उसकी मदद की लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाई। इसके बाद रोजी के दोस्तों ने रात 11 बजे फायर फाइटर्स को फोन किया।

यह भी पढ़े :— सावधान! भूलकर भी ना बैठे इस कुर्सी पर, अब तक हो चुकी है 63 लोगों की मौत

रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद रोजी को वॉशिंग मशीन के टम्बर डायर से बाहर निकाला। फायर फाइटर्स को इस रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 20 मिनट की कड़ी मेहनत के बार सफलता मिली है। इस पूरे मामले पर रोजी ने बताया कि यह गलती को हमेशा याद रखेंगी। वह अपने जीवन में कभी भी ऐसी 'बेवकूफ भरी' हरकत नहीं करेंगी।