
chair of death
अक्सर देखा जाता है लोग शुभ और अशुभ चीजों के बारे में बात करते रहते है। कुछ चीज अशुभ होती है जिसका उपयोग करना निषेध माना जाता है। आज आपको ऐसे ही अशुभ कुर्सी के बारे में बताने जा रहे है। हर किसी को कुर्सी पर बैठना अच्छा लगता है। लेकिन कुर्सी ऐसी है जिसपर बैठने वाली मौत हो जाती है। आपका यह जानकर हैरानी हो कि अब तक इस कुर्सी पर बैठने के बाद 63 लोग मौत के मुंह में चले गए है। इस कुर्सी को लेकर ऐसा कहा जाता है कि जो भी आज तक इस पर बैठा है वह जीवत नहीं रहता है। आइए विस्तार से इस जान लेने वाली कुर्सी के बारे में जानते है, इसमें ऐसा है जो भी इस पर बैठता है वह मर जाता है।
जमीन से छह फीट ऊंचाई पर रखी यह कुर्सी
बैठने वालों की मौत के बाद इस कुसी को अशुभ घोषित कर दिया गया है। कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस कुर्सी को एक पब में रखा गया था। जिसे लोगों ने हॉट सीट का भी नाम दिया गया। बाद में लोगों ने ध्यान दिया कि इस कुर्सी पर जो बैठता है वह युद्ध से कभी लौटा ही नहीं। तभी से माना जाता है कि इस कुर्सी पर जो भी इस कुर्सी पर बैठेगा उसकी मौत हो जाएगी। फिलहाल यह कुर्सी इंग्लैंड के थर्कस म्यूजियम में रखी है। जमीन से छह फीट ऊंचाई पर रखी यह कुर्सी सामान्य नजर आती है, लेकिन जिसने भी इस पर बैठने की हिम्मत की वह जीवित नहीं बचा।
ससुर की कर दी थी हत्या
आपको बता दें कि यह कुर्सी इंग्लैंड में रखी है। यह कुर्सी थॉमस बस्बी नाम के एक शख्स की पसंदीदा कुर्सियों में एक थी। वह इस पर किसी को बैठे नहीं देख पाते थे। 1702 में एक बार इस कुर्सी पर उनके ससुर बैठ गए थे। जिस पर वह काफी नाराज हुए और उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद से किसी की हिम्मत इस कुर्सी पर बैठने की नहीं हुई। मरते समय वह इस कुर्सी को श्राप दे गए थे कि इस पर जो भी बैठेगा वह मर जाएगा।
Published on:
5 Oct 2020, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.