हॉट ऑन वेब

टाइम पास का यह तरीका इंटरनेट पर मचा रहा है सनसनी, एक बार शुरू किया तो लग जाएगी लत

ऐसे में जापान में ऐसा नहीं होता है जापान में लोग टाइमपास के लिए इंटरनेट का सहारा नहीं लेते है
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 2:51 PM IST
Viral Trend From Japan Involving Aluminum Foil

नई दिल्ली। जापान एक ऐसा देश है जहां से आए दिन कोई न कोई अजीबोगरीब खबर सामने आती रहती है। जापान से आने वाली खबरें सबसे ज्यादा अजीब होती हैं ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जापान में इन दिनों टाइमपास के लिए क्या किया जा रहा है। अक्सर ही जब हम बोर होते है तो हम या तो इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक चलाने लग जाते है या फिर इंस्टाग्राम सभी जगह स्क्रॉल करते रहते हैं ताकि कुछ रोचक मिल जाए। ऐसे में जापान में ऐसा नहीं होता है जापान में लोग टाइमपास के लिए इंटरनेट का सहारा नहीं लेते हैं बल्कि एल्युमिनियम फॉइल का सहारा लेते हैं और उसके बाद इंटरनेट जापानियों का सहारा।

ऐसे तो दुनियाभर में कई देश है जिनके बारे में हम ज्यादा कुछ नहीं जानते, लेकिन कई देश ऐसे भी है जिनके बारे में हम थोड़ा बहुत तो जानते ही है। हम ये बात भी जानते है की सभी देशो एक रीती रिवाज़ और परंपरा अलग-अलग होती है। जापान में टाइमपास के लिए ऐल्युमीनियम फॉइल का सहारा लिया जा रहा है जो वाकई में काफी दिलचस्प है। जापान के लोग इन दिनों बहुत ही तेजी से टाइमपास करने में लगे हुए है और इसके लिए वह ऐल्युमीनियम फॉइल का गोला बनाकर उसे इधर-उधर फेंक रहे है।

हां भाई, इन दिनों जापान में लोग ऐल्युमीनियम फॉइल के गोले बना-बनाकर उसे अपने घर में सजा रहे हैं। यह वाकई में अजीब है लेकिन सच है। लोगों कि इस करामात को उन्होंने इंटरनेट पर शेयर भी किया है जो इन दिनों तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस दौरान लोग 16 मीटर की एल्युमिनियम फॉइल को गोले के रूप में बदल देते हैं और उसे अपने घर में सजा देते है और यह कोई कला नहीं बल्कि उनका टाइमपास है। आपको बता दें 16 मीटर के ऐल्युमीनियम फॉइल पहले गोला बनाते हैं फिर फिर उसे कई ड़ों तक हथौड़े से पीटते हैं इसी क्रम में फिर उसे रगड़-रगड़ कर चमकाते हैं। अब जापानी हैं अब ये सब नहीं करेंगे तो कौन करेगा।

Published on: