हॉट ऑन वेब

गली-मोहल्ले में बकरियों को घूमता देख लोगों को याद आए अपने पुराने दिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो में बकरियों को एक पॉश कालोनी ( Posh Colony ) में टहलते हुए देखा जा सकता हैं। वो आसपास लोगों के घरों के आगे लगे फूल भी खाने लगती हैं। कई लोग घरों से बाहर निकलकर वीडियो शूट कर रहे हैं।

less than 1 minute read
May 14, 2020
Viral Video

नई दिल्ली। लॉकडाउन ( Lockdown ) में जब बड़े-बड़े शहरों की रफ्तार धीमी हो चुकी है। ऐसे में कई जगहों पर जानवरों से सड़के गुलजार दिखाई दे रही है। इंसानी चहल पहल कम होने की वजह से आस-पास रहने वाले जानवरों को शहरों की सड़कों पर मजे के साथ टहलते हुए देखा जा सकता है।

दुनियाभर में कहीं सड़कों पर हाथी, कहीं तेंदुआ, कहीं मोर और पक्षी देखने को मिल रहे है। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अमेरिका के कैलिफोर्निया ( California ) का बताया जा रहा है, यहां कि गलियों में बकरियों ( Goats ) को विचरण करते हुए देखा जा सकता है।

Zach Roelands ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए, ‘आई एम डैड, जब मैं स्टोर से वापस आया तो बकरियां फेंस तोड़ रही थी। जो कि इस पूरे क्वारंटाइन ( Quarantine ) के दौरान की सबसे क्रेजी चीज थी। यह वीडियो सैन होजे ( San Jose ) कैलिफोर्निया का है।

इस वीडियो में बकरियां एक पॉश इलाके में घुस गई हैं। जहां वो आसपास लोगों के घरों के आगे लगे फूल भी खाने लगती हैं। कई लोग घरों से बाहर निकलकर वीडियो शूट कर रहे हैं। सोशल मीडिया ( Social Media ) की दुनिया में ये वीडियो ( Video ) खूब छाया हुआ है।

Published on:
14 May 2020 11:52 am
Also Read
View All