हॉट ऑन वेब

Viral Video: बच्चों के ठहाकों की दीवानी हुई जनता, सोशल मीडिया पर छा गए दोनों भाई

एक ही बोतल से ऑरेंज सोडा पानी पी रहे थे दोनों भाई सोडा पीने के लिए एक-दूसरे से कर रहे थे छीना-झपटी

less than 1 minute read
Viral video
Viral video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर आए दिनों कोई न कोई वीडियो सुर्खियां बटोर ले जाता हैं। ऐसा की एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में खूब चर्चा बटोर रहा है। यह वीडियो ( Video ) इतना प्यारा है कि जो भी इसे देख रहा है वो इसे शेयर भी कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ( Viral Video ) में दो भाईयों को आपस में ऑरेंज सोड़ा बारी-बारी से पीते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो गायक और गीतकार निकोला मारिया रॉबर्ट्स ने अपने ट्विटर हैंडल से लोगों के साथ साझा किया है। सोडा पीने के लिए दोनों भाई आपस में छीना-झपटी भी होती हैं।

इस वायरल क्लिप ( Viral Clip ) में दो छोटे बच्चे को एक बोतल ( Bottle ) से ऑरेंज सोडा ( Orange Soda ) पीते हुए देखा जा सकता है। लेकिन वायरल वीडियो ( Viral Video ) में जो चीज सबसे ज्यादा लोगों का पसंद आई वो है इन दोनों भाईयों की जोरदार हंसी।

सोशल मीडिया ( Social Media ) पर शेयर किए जाने के तुरंत बाद, यह वीडियो वायरल हो गया और इसे अभी तक 1.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे साझा करते हुए लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद उनका दिन बन गया। यह वीडियो वाकई आपको खुश कर देगा।

Published on:
15 May 2020 02:18 pm