वो अक्सर ट्विटर पर अपने कमेंट्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं एक बार फिर उन्होंने एक ऐसी ही टिप्पणी की है।
नई दिल्ली। संन्यास के बाद भी सहवाग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपनी बेबाक और असर कर देने वाली टिप्पणियों की वजह से प्रशंसकों के जेहन में बने रहे। सहवाग अपने प्रशंसकों के बीच इस कदर लोकप्रिय हैं कि ट्विटर पर यह संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। इसके पीछे का कारण है सहवाग सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उनकी बेबाक टिप्पणियां। वो अक्सर ट्विटर पर अपने कमेंट्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक ऐसी ही टिप्पणी की है। दरअसल, सुपर ईगल्स के पूर्व फुटबॉलर एमानुएल एमेनाइक ने 'मिस नाइजीरिया 2014' इहोमा नादी से शादी रचा ली है। एमानुएल एमेनाइक ने इससे पहले 'मिस नाइजीरिया 2013' से शादी रचाई थी। नाइजीरिया की दो ब्यूटी क्वीन से शादी करने के बाद सहवाग ने इसपर टिप्पणी करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा की ‘अनइंस्टाल वर्जन 13 और इंस्टाल वर्जन 14, पत्नी को इस तरह अपग्रेड करना जैसे आप फोन अपग्रेड कर रहे हों। इसपर कई और लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब हम लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि अगले साल क्या होगा? एक ने कमेंट करते हुए कहा कि शादी नहीं हुई जैसे आईपीएल की फ्रेंचाइजी हो गई हर साल बदल रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि, 31 साल के एमेनाइक मैदान पर मुख्य रुप से सेन्टर फॉरवड के खिलाड़ी रहे हैं। एमानुएल एमेनाइक ने अगस्त 2009 में अपना पहला लीग मैच सैमसनपोर के साथ खेला था। यह मैच 3-3 के स्कोर पर ड्रॉ हुआ था। साल 2010 में सुपर लीग के दौरान बुकास्पोर के खिलाफ एमानुएल एमेनाइक ने पहला हैट्रिक गोल किया था। 28 जुलाई 2011 को स्पार्टक मास्को ने खरीदा। इस दौरान एमानुएल एमेनाइक का नाम मैच फिक्सिंग में भी उछला था। आखरी में सहवाग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'एमामुएल प्लीज आप ये हर साल मत करिएगा, वर्जन 15 नहीं प्लीज।' बता दें किइस बेहद ही खास शादी में सुपर ईगल्स टीम के कुछ पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे। एमानुएल एमेनाइक के इससे पहले कई नाइजीरियाई अभिनेत्रियों से भी अफेयर के कारण सुर्खियों में रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सहवाग सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं और अपने अपनी मजेदार टिप्पणियों के लिए काफी लोकप्रिय भी।