टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नई दिल्ली: भूख आैर गरीबी क्या होती है, इसका अंदाजा शायद आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि आज भी एक ऐसा देश है जहां के लोगों को कीचड़ से बनी रोटी खानी पड़ रही है। जी हां, इस बात पर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन वीडियो देखकर आपको सब समझ आ जाएगा।
सहवाग ने ट्वीटर पर शेयर किया था वीडियो
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो हैती नाम के देश का है। ये कई कैरेबियन आइलैंड से मिलकर बना है। ये वही देश है जहां से कोलंबस को एशिया और भारत की खोज के सुराग मिले थे। इसमें दिखाया गया है कि यहां के लोग भूख मिटाने के लिए कीचड़ में नमक मिलाकर रोटियां बनाते हैं।
कीचड़ में नमक मिलाकर धूप में सूखाते हैं
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यहां के लोग मिट्टी में नकम और पानी मिलाकर रोटी की लोई तैयार कर रहे हैं। इसके बाद कीचड़ तैयार रोटियों को धूप में सूखने के लिए रखते हैं।
सहवाग ने कहा- प्लीज खाने को बर्बाद न करें
सहवाग ने वीडियो शेयर कर लोगों से भावुक अपील भी की है। उन्होंने लिखा कि हैती में मिट्टी में नमक मिलाकर रोटियां बनाई जाती है। यहां के लोग इसे खाते हैं. प्लीज... प्लीज खाने को बर्बाद न करें। हम जिसकी कद्र नहीं करते वो किसी के लिए बहुत अहम है। अपना बचा हुआ खाना किसी जरूरतमंद को दान करें या फिर रोटी बैंक तक पहुंचाए जो जरूरतमंदों तक पहुंचाती है।
इस देश की सबसे बड़ी समस्या है भुखमरी
जानकारी के मुताबिक, हैती की कुल आबादी करीब एक करोड़ है। इसमें 30 लाख लोगों तक खाना नहीं पहुंच पाता है। देश की बड़ी समस्या भुखमरी ही है। यहां के लोग कुपोषण का शिकार हैं।