हॉट ऑन वेब

आज इन उपायों को करने से शीघ्र होगा विवाह, ध्यान रखें ये सावधानियां

पंचांग के अनुसार इस बार विवाह पंचमी खरमास के दौरान पड़ रही है और आज के दिन शनिवार भी है। आज कुछ खास उपायों को अपना कर आप रातों रात अपनी किस्मत बदल सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

2 min read
Dec 19, 2020
vivah_pancami_muhurat.jpg

आज विवाह पंचमी है। प्राचीन हिंदू शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान राम तथा माता सीता का विवाह सम्पन्न हुआ था अत: विवाह पंचमी को ही श्रीराम विवाहोत्सव भी कहा जाता है। इस दिन व्रत किया जाता है तथा अन्य कई शुभ कार्य किए जाते हैं।

इस बार विवाह पंचमी पर बना विशेष योग
पंचांग के अनुसार इस बार विवाह पंचमी खरमास के दौरान पड़ रही है और आज के दिन शनिवार भी है। ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आज कुछ खास उपायों को अपना कर आप रातों रात अपनी किस्मत बदल सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

शीघ्र विवाह हेतु
शुभ ग्रहों की प्रधानता और शुभ संयोग होने के कारण आज श्रीराम व सीताजी की विशेष पूजा और विवाह का त्वरित फल मिलेगा। विवाह पंचमी का दिन शादी-ब्याह में आनेवाली दिक्कतें दूर करने और दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त करने का भी दिन है। इस दिन श्रीराम और माता सीता की पूजा कर उनका विधिवत विवाह करवाना चाहिए। इससे अविवाहितों की विवाह बाधा दूर होगी और विवाहित कपल्स को जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन श्रीरामचरित मानस में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का पाठ करना बहुत शुभ फलदायक होता है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा है। इस प्रसंग के पाठ से उनका विवाह शीघ्र होता है।

कष्ट निवारण हेतु
इस दिन विष्णुजी के अवतार श्रीराम के साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा भी करना चाहिए। इससे हर तरह के दुख दूर हो जाते हैं तथा घर में समस्त प्रकार की सुख-संपत्ति आती है। यदि संभव हो तो प्रतिदिन किसी न किसी पशु अथवा पक्षी को भोजन खिलाना चाहिए, इससे भी अचानक आने वाले कष्ट समाप्त होते हैं।

ये हैं आज के शुभ मुहूर्त
आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि प्रारंभ 18 दिसंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 02-22 मिनट पर हुई थी तथा मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि समाप्त 19 दिसंबर दिन शनिवार दोपहर 02-14 मिनट पर होगी। पंचमी उदया तिथि 19 दिसंबर को शनिवार को होगी।

Published on:
19 Dec 2020 08:51 am