हनुमानजी को ऐसे करें प्रसन्न
बजरंग बली को प्रसन्न करने का यह बहुत आसान उपाय है। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं है और तुरंत फल भी मिलता है। आपको केवल इतना सा करना है कि शनिवार अथवा मंगलवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर धुले हुए (हल्के रंग के यथा सफेद, पीले अथवा गुलाबी आदि) स्वच्छ वस्त्र पहन कर किसी मंदिर में जाए और वहां पर हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाएं, उन्हें फूल माला, प्रसाद आदि अर्पित करें और आसन पर बैठ कर सुंदरकांड का पाठ आरंभ करें।