हॉट ऑन वेब

क्या आप जानते हैं इंसान की आत्मा का वजन, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हम सभी बचपन से सुनते आ रहे है कि मौत इंसान की होती है आत्मा की नहीं। ऐसा कहते है कि आत्मा एक शरीर से निकल दूसरे शरीर को धारण कर लेती है। जिस तरह हम कपड़े बदलते है उसी प्रकार आत्मा भी शरीर बुढ़ा या खराब होता हो उसे त्याग देती है। लेकिन आज तक किसी ने भी आत्मा को देखा नहीं है।

2 min read
Oct 10, 2020
human soul

हम सभी बचपन से सुनते आ रहे है कि मौत इंसान की होती है आत्मा की नहीं। ऐसा कहते है कि आत्मा एक शरीर से निकल दूसरे शरीर को धारण कर लेती है। जिस तरह हम कपड़े बदलते है उसी प्रकार आत्मा भी शरीर बुढ़ा या खराब होता हो उसे त्याग देती है। लेकिन आज तक किसी ने भी आत्मा को देखा नहीं है। सुन सुनाई बातों पर ही यकीन करते है। आज आत्मा को लेकर नई जानकारी लेकर आए है। वैज्ञानिक द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार इंसान की आत्मा का वजन तीन चौथाई औंस यानी करीब 21 ग्राम होता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर डंकन मैकडॉगल ने एक बेहद हल्के वजन वाले फ्रेम का एक खास तरीके का बिस्तर बनाया जिसे उन्होंने अस्पताल में मौजूद उस बड़े तराजू पर फिट किया। उन्होंने कई लोगों पर प्रयोग किया। जो लोग गंभीर रूप से बीमार थे और उनके बचने की उम्मीद ना के बराबर थी। उन लोगों की मरने की प्रक्रिया को करीब से देखा है। अपने उनके शरीर के वजन को नोट करते रहे। करीब छह साल तक चले इस प्रयोग में कुल 6 मामलों पर ही शोध किया गया था। एक समस्या ये भी थी कि दो डॉक्टरों के जमा किए आंकड़ों को शोध में शामिल नहीं किया गया था।

वैज्ञानिक समुदाय ने उनके शोध के नतीजों को मानने से इनकार ही नहीं किया बल्कि उनके प्रयोग की वैधता को मानने से भी इनकार कर दिया। लेकिन डॉक्टर डंकन ने जिन छह लोगों पर शोध किया था उसमें से पहले के शरीर में आया बदलाव आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी शोध के आधार पर अब भी कई लोग कहते हैं कि इंसान की आत्मा का वजन तीन चौथाई औंस या फिर 21 ग्राम होता है। ये डॉक्टर डंकन के पहले सब्जेक्ट के शरीर में मौत के बाद आया बदलाव था। इस प्रकार शरीर और आत्मा के वजन को जांच ने पर यह पाया गया कि इंसान की आत्मा करीब 21 ग्राम की होती है।

Published on:
10 Oct 2020 05:40 pm
Also Read
View All